बॉलीवुड की इस अभिनेत्री ने बताया बॉलीवुड का काला सच
बॉलीवुड की दुनिया बहुत ही दिलचस्प है। बाहर से दिखने में यह जितनी ही खूबसूरत और शानदार नजर आती है अंदर से यह दुनिया उतनी ही काली और मायाजाल वाली है। कई ऐसे कलाकार रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में आने के बाद बहुत कुछ हासिल किया। मगर कई ऐसे कलाकार भी रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में ही अपना सब कुछ गंवा दिया और वह रोड पर आ गए। पॉपुलर गाने लौन्ग लाची से सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री नीरू बाजवा ने बॉलीवुड का काला सच बताया है। उन्होंने अपने अनुभव को शेयर करने के बाद यह बताया कि इसी कारण उन्होंने बॉलीवुड में काम ना करने का निर्णय किया। अभिनेत्री नीरू बाजवा इस समय पंजाब फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती हैं। गाने लौंग लाची में अभिनय करने के बाद उन्हें काफी पहचान भी हासिल हुई।
नीरू बाजवा ने बताया बॉलीवुड का काला सच

दरअसल नीरू बाजवा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत सन 1998 में फिल्म मैं 16 बरस की से की थी। मगर वह बॉलीवुड में बहुत ज्यादा समय तक टिक नहीं पाईं। इसका कारण उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया दरअसल नीरू बाजवा और दिलजीत दोसांज की एक फिल्म अभी रिलीज हुई। जिसका प्रमोशन करने के दौरान उन्होंने इंटरव्यू दिया और जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि वह बॉलीवुड में आगे काम करने के लिए राजी क्यों नहीं हुई तो इसका जवाब उन्होंने बहुत ही चौकाने वाला दिया।
इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में काम करने के दौरान मैंने अश्लील अनुभव किए। मैं यह नहीं कहती कि यह अनुभव सभी अभिनेत्रियों के साथ हुए होंगे। मगर मैं बॉलीवुड की उन दुर्भाग्यशाली अभिनेत्रियों में सी थी, जिन्हें इस तरह के अश्लील अनुभव का सामना करना पड़ा। मुझसे कहा गया कि अगर आपको यहां बने रहना है तो आपको यह करना पड़ेगा। जिसके बाद से मैंने बॉलीवुड में काम ना करने का निर्णय किया और अब मैं आगे भी बॉलीवुड में काम नहीं करूंगी।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



