सचिन लाराBreaking News Featured Article Sports 

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन और ब्रायन लारा का रिकॉर्ड

मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी का लोहा पूरी दुनिया के गेंदबाज मानते हैं। विराट कोहली एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगभग लगभग सभी रिकॉर्ड अपने नाम करने की संभावनाएं जता दी हैं। जिस अंदाज में विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे ऐसा लगता है कि क्रिकेट का ऐसा कोई भी रिकॉर्ड बच नहीं पाएगा जो विराट कोहली तोड़ ना पाएं। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने सबसे तेज 11000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 20000 रन बनाकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है।

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में बन सकता है यह रिकॉर्ड

दरअसल भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अब तक 415 अंतरराष्ट्रीय पारियों में कुल 19896 रन बनाए है। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में यदि विराट कोहली 104 रनों की शानदार पारी खेलते हैं तो वह अपने 20000 रन पूरे कर लेंगे। ऐसे में वह 20000 रन पूरे करने वाले दुनिया के 12 वें और भारत के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। विराट कोहली से आगे फिर सचिन तेंदुलकर (34,357) और राहुल द्रविड़ (24,207) ही आगे होंगे।

यदि इस मैच में कोहली यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं तो वह इस मामले में सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा को भी पीछे छोड़ देंगे। दरअसल सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा ने दोनों ने 453 पारियों में 20000 रन पूरे करने की उपलब्धि अपने नाम हासिल की थी। यदि भारतीय कप्तान इस मुकाम पर पहुंच जाते हैं तो वह एक ऐसा रिकॉर्ड स्थापित कर देंगे। जिससे आने वाले समय में तोड़ना बहुत ही कठिन हो जाएगा क्योंकि अभी कोहली, सचिन और लारा की पारियों से काफी कम पारी ही खेल पाए हैं। ऐसे में उनके द्वारा इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना यह दर्शाता है कि भारतीय कप्तान कोहली किस फॉर्म के साथ बल्लेबाजी करते हैं।

Summary
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन और ब्रायन लारा का रिकॉर्ड
Article Name
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन और ब्रायन लारा का रिकॉर्ड
Description
मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment