$10लाख का इनामी ओसामा बिन लादेन का बेटा मारा गया
आतंकी संगठन अल कायदा हाथ से एक दशक पहले पाकिस्तान और उसके आसपास वालु इलाकों में काफी सक्रिय था। अलकायदा का प्रमुख ओसामा बिन लादेन था। पाकिस्तान का आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को अमेरिका के कमांडोज ने पाकिस्तान में घुसकर मार गिराया था। अलकायदा को अमेरिका में हुए वायुयान से हमले का दोषी माना गया था। अलकायदा के प्रमुख के मारे जाने के बाद अलकायदा संगठन एक तरह से टूट सा गया। ओसामा बिन लादेन के बाद इसकी जिम्मेदारी उसका बेटा हमजा बिन लादेन ($10 लाख का इनामी) संभाल रहा था। हमजा बिन लादेन $10 लाख का इनामी आतंकवादी था। हाल ही में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों द्वारा मिली रिपोर्ट के मुताबिक यह कहा गया है कि हमजा बिन लादेन की मृत्यु हो गई है।
खबर की पुष्टि नहीं हुई है
अमेरिका की द एनबीसी न्यूज ने ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन के मारे जाने की खबर लिखी है। द एन बी सी न्यूज़ ने यह खबर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के तीन अधिकारियों के हवाले से लिखी है। हालांकि जब इसके बारे में अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार जॉन बॉल्टन से पूछा गया तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। वही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी इस बारे में पूछे जाने पर भी उन्होंने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इससे यह अनुमान लगाया जाने लगा है कि हमजा बिन लादेन के मारे जाने की खबरें वास्तव में सही हैं या नहीं। अमेरिका इससे जुड़ा कोई खुलासा करेगा या नहीं।
$10लाख डॉलर का इनामी हमजा बिन लादेन आखरी बार 2018 में सार्वजनिक रूप से देखा गया था। 2017 में उसे वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया गया था। यह माना जा रहा था कि वह अलकायदा की कमान संभाल रहे अयमान अल जवाहिरी का संभावित उत्तराधिकारी था। ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अलकायदा की कमान अल जवाहिरी के पास ही थी।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



