अहमद नबीBreaking News Featured Article News Sports 

10 ओवर के मैच में बल्लेबाज ने 28 गेंदों में जड़ा शतक

आपने 5 दिन चलने वाले टेस्ट क्रिकेट के बारे में सुना होगा। 50-50 ओवर के मैच के बारे में सुना होगा। मगर धीरे-धीरे जब क्रिकेट का प्रारूप बदलता गया तो क्रिकेट मैच 50 ओवर से 20 ओवर तक पहुंच गए और क्रिकेट का यह T20 फॉर्मेट लोगों को खूब पसंद आया। अब 20 ओवर से हटकर क्रिकेट एक 10 ओवर का भी मैच बन गया है और टी 10 के टूर्नामेंट भी शुरू हो चुके हैं। जहां पर टीमें 10 ओवर के मैच खेलती हैं। आप कभी अंदाजा भी नहीं लगा सकते होंगे कि 10 ओवर के मैच में कोई बल्लेबाज शतक कैसे मार सकता है। मगर यह कारनामा एक बल्लेबाज अहमद नबी ने कर दिखाया। जिसने 28 गेंदों में शतक जड़ दिया।

अहमद नबी ने 28 गेंदों में जड़ा शतक

दरअसल अहमद नबी ने यह कारनामा यूरोपियन क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के दौरान किया। यूरोपियन क्रिकेट लीग में क्लज क्रिकेट क्लब और डरेक्स क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जा रहा था। इसी मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए अहमद नबी ने 30 गेंदों पर 105 रनों की धमाकेदार पारी खेली। किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि 10 ओवर के मैच में भी कोई बल्लेबाज शतक मार सकता है। मगर अहमद नबी ने इस उम्मीद को गलत साबित कर दिया। अपनी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने कई बार लगातार चार चार छक्के लगाए।

अहमद नबी की इस पारी के कारण डरेक्स क्रिकेट क्लब ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए क्लज क्रिकेट क्लब की टीम 10 ओवर में 5 विकेट खोकर केवल 69 रन ही बना सकी। इस तरह एक विशाल अंतर से डरेक्स क्रिकेट क्लब ने यह मैच जीत लिया। यूरोपीयन लीग केवल 3 दिन चलेगी और इस लीग में 2019 का यह सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर है। क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। यहां पर 22 गज की पिच पर कई रिकॉर्ड बनते और बिगड़ते रहते हैं। इसलिए कोई भी रिकॉर्ड अपने आप में सर्वश्रेष्ठ नहीं होता है।

Summary
10 ओवर के मैच में बल्लेबाज ने 28 गेंदों में जड़ा शतक
Article Name
10 ओवर के मैच में बल्लेबाज ने 28 गेंदों में जड़ा शतक
Description
यूरोपियन क्रिकेट लीग के खेले जा रहे हैं मैचों के दौरान एक बल्लेबाज अहमद नबी ने 10 ओवर के मैच में केवल 28 गेंदों में शतक जड़ कर इतिहास रच दिया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment