अल जवाहिरीBreaking News Featured Article News Security 

आतंकवादी संगठन अलकायदा ने वीडियो जारी कर भारत ने लगातार हमले की दी धमकी

अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अलकायदा एक बार फिर से मुंह उठाने का प्रयास कर रहा है। हाल ही में अलकायदा ने एक वीडियो जारी कर भारत में लगातार हमले की धमकी दी है। यह वीडियो अलकायदा प्रमुख अयमान अल जवाहिरी ने जारी किया है। इस वीडियो में उसने कश्मीर में स्थानीय मुजाहिदीन को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि वह लगातार भारतीय सेना और भारत के अंदर आतंकवादी हमले जारी रखें। कश्मीर भारत में आतंकवादी गतिविधियों का सबसे सक्रिय केंद्र माना जाता है। वहां पर आए दिन भारतीय सेना पर आतंकवादी हमले होते रहते हैं। भारतीय सेना और आतंकवादियों की मुठभेड़ में पिछले कुछ समय में भारतीय सेना ने कई आतंकवादियों को मार गिराया है।

वीडियो के जरिए यह कहा गया

यह वीडियो अल शहाब चैनल पर पोस्ट किया गया है। जो कि अलकायदा का इन हाउस प्रोडक्शन है। इस चैनल का प्रयोग विश्व भर में अलकायदा अपने विचार बताने के लिए करता है। ओसामा बिन लादेन के बाद अलकायदा की कमान संभाल रहे विमान अल जवाहरी ने वीडियो के जरिए संदेश देते हुए कहा कि इस समय कश्मीर के मुजाहिदीन यानी आतंकवादियों को अपना पूरा ध्यान भारतीय सेना और सरकार के अफसरों पर हमले में लगाना चाहिए। ताकि भारत में जन शक्ति और अर्थव्यवस्था को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचे। इसके अलावा उसने वीडियो में आतंकवादियों को अपने सभी मुसलमान भाइयों से संपर्क साधने का प्रयास करने को भी कहा गया है।

भारतीय सेना ने की वीडियो की जांच

भारतीय सेना ने आतंकवादी संगठन अलकायदा के इस वीडियो की जांच की है और उसने कहा है कि यह वीडियो बिखरे हुए आतंकवादियों को इकट्ठा करने के लिए बनाया गया है। वीडियो में अल जवाहरी अरबी भाषा में बोल रहा है और उसने किसी भारतीय आतंकवादी का नाम नहीं लिया है। मगर जब वह बोल रहा था तो कश्मीरी आतंकवादी जाकिर मूसा का फोटो स्क्रीन पर आ रहा था। अल जवाहिरी ने अपने आतंकवादियों को पाकिस्तान की जाल में न फंसने की भी सलाह दी है। उसने कहा है कि पाकिस्तान अमेरिका के हाथ की कठपुतली है।

Summary
आतंकवादी संगठन अलकायदा ने वीडियो जारी कर भारत ने लगातार हमले की दी धमकी
Article Name
आतंकवादी संगठन अलकायदा ने वीडियो जारी कर भारत ने लगातार हमले की दी धमकी
Description
आतंकवादी संगठन अलकायदा के प्रमुख अल जवाहरी ने एक वीडियो जारी कर कश्मीर के आतंकवादियों को भारतीय सेना पर हमले का संदेश दिया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment