मुस्लिम महिलाओं को ताकत दीया मिर्जाBreaking News Featured Article News politics 

तीन तलाक कानून से मुस्लिम महिलाओं को मिलेगी ताकत : दिया मिर्जा

2 दिनों पहले ही तीन तलाक बिल राज्यसभा में पास हो कर अब कानून का रूप ले चुका है। ऐसे में देश भर में ट्रिपल तलाक से पीड़ित हजारों महिलाओं को न्याय की एक उम्मीद दिखाई पड़ी है। काफी समय से सरकार तीन तलाक बिल को राज्यसभा में पारित करवाने का प्रयास कर रही थी।

मगर विरोधी पार्टियों के विरोध के कारण यह बिल लोकसभा में तो पास हो जा रहा था मगर राज्य सभा में या बिल पास नहीं हो पा रहा था। जिसकी वजह से इस बार सरकार ने एक अलग नीति अपनाई और राज्यसभा में भी इस बिल को पास करवा लिया। इस बिल के पास हो जाने के बाद अब कानून बन जाने से ट्रिपल तलाक के मामले में सरकार कार्यवाही कर सकती है। बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा ने कहा है कि तीन तलाक बिल के कानून बन जाने से अब मुस्लिम महिलाओं को ताकत मिलेगी।

ट्रिपल तलाक पर दिया मिर्जा ने कही बड़ी बात

सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली दिया मिर्जा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है। इस फैसले के कारण मुस्लिम महिलाओं को ताकत मिलेगी उन्होंने यह भी कहा कि इससे मुसलमान औरतों को केवल ताकत ही नहीं बल्कि सामाजिक स्थान भी मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह हर एक सामाजिक मुद्दे से जुड़कर काम करना चाहेंगी।

दीया मिर्जा ने देश में बढ़ते हुए बाघों की संख्या पर भी बात करते हुए कहा कि देश में बाघों की संख्या बढ़ी है। यह एक बहुत ही अच्छी बात है। मगर हमें लगातार कम हो रहे 1 क्षेत्रों और जंगलों पर भी चिंता करनी चाहिए। हर एक नर बाघ का अलग क्षेत्र होता है। यदि उनके लिए क्षेत्रों की कमी होगी तो वह जंगल से बाहर निकलेंगे। इसलिए हमें जंगल के क्षेत्र को और अधिक बढ़ाना होगा। उन्होंने लगातार पानी की कमी पर भी बोलते हुए कहा कि देश में जल संरक्षण अभियान चलाए जाने चाहिए। ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके।

Summary
तीन तलाक कानून से मुस्लिम महिलाओं को मिलेगी ताकत : दिया मिर्जा
Article Name
तीन तलाक कानून से मुस्लिम महिलाओं को मिलेगी ताकत : दिया मिर्जा
Description
राज्यसभा में तीन तलाक बिल पास हो जाने के बाद मुस्लिम महिलाओं में खुशी की लहर है। दीया मिर्जा ने कहा है कि तीन तलाक कानून से मुस्लिम महिलाओं को ताकत मिलेगी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment