पीएम मोदीBreaking News News politics 

नए साल के शुरू होते ही पीएम मोदी ने किसानों को दिया ये बड़ा तोहफा, मिलेंगे इतने पैसे

शायद ही कोई ऐसा दिन होता होगा जब हम पीएम मोदी के बारे में बात होते सुनने को न मिला हो, चाहे मुद्दा कोई भी क्यों न हो पीएम मोदी का नाम जरूर आता है। तो ऐसे में सरकार आपको कैसे भूल सकती है, जी हां इस नए साल के अवसर पर पीएम मोदी ने किसानों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है और किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत तीसरी किस्‍त जारी कर दी है।

इतना ही नहीं ये भी बता दें कि पीएम मोदी ने जब ये किस्त जारी की तब कहा कि नए साल के साथ नए दशक की शुरुआत हो रही है, और देश के अन्नदाता यानी हमारे किसान भाई-बहनों के दर्शन होना, मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं देश के 130 करोड़ लोगों की तरफ से देश के हर किसान को नए साल की शुभकामनाएं देता हूं। देश के लिए अन्न उपजाने वाले किसानों का आभार जाता हूं।

पीएम मोदी

नए साल पर पीएम मोदी ने किसानों को दिया ये बड़ा तोहफ़ा

आपको बता दें कि पीएम मोदी के इस तोहफे से इस नए साल पर 6 करोड़ किसानों को पैसे मिलेंगे, इस बात की घोषणा पीएम मोदी ने कर्नाटक के तुमकुर में रैली के दौरान कही। प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम-किसान सम्मान निधि स्कीम को इस साल भी जारी रखने की बात मोदी ने कही है और गरीब किसानों के खातों में पैसे भेजे हैं। इसके अलावा वहां पर रैली में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि देश में एक वो दौर भी था। जब गरीब को दिए जाने वाले पैस बिचौलिया खा जाते थे।

अगर गरीबों को एक रुपए दिया जाता था तो उसमें से सिर्फ 15 पैसे ही गरीबों तक पहुंचते थे। बाकी के 85 पैसे बिचौलिए मार जाते थे। मगर आज जितने पैसे भेजे जा रहे हैं, उतने, पूरे के पूरे सीधे गरीब के खाते में पहुंच रहे हैं। सरकार की इस स्कीम से अभी तक देश के 6 करोड़ किसान परिवारों के खाते में 12 हजार करोड़ रुपए जमा करवाए गए हैं।

पीएम मोदी के इस घोषणा से कई किसानों के लिए नए साल के साथ अच्छे समय की शुरूआत भी हो गई,  हालांकि कई लोगों को ऐसा लग रहा था कि ये स्कीम एक साल बाद बंद हो जाएगी। जो कि गलत सोच थी। क्योंकि सरकार दूसरे साल के भी पैसे किसानों को सीधे उनके अकाउंट में भेजेगी।

Related posts

Leave a Comment