कोटा शिशु मृत्युकाण्ड : कांग्रेस के मंत्रियों का स्वागत बच्चों की मौत के बीच
कोटा शिशु मृत्युकाण्ड : ऐसे समय में जब राजस्थान सरकार कोटा में एक अस्पताल में 100 से अधिक बच्चों की मौत पर कड़ी आलोचना का सामना कर रही है, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और परिवहन मंत्री प्रताप खाचरियावास को शुक्रवार को अस्पताल के अधिकारियों ने ‘गर्मजोशी से स्वागत’ किया। उनकी यात्रा के लिए एक कालीन बिछाई गई जो कांग्रेस की संवेदनहीनता को दिखाती है।
हालांकि, बाद में अधिकारियों को इस मुद्दे को आलोचना की बात बनने पर कारपेट को हटाना पड़ा। मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर, जेके लोन अस्पताल के एक वरिष्ठ कर्मचारी ने कहा कि कालीन को “सूखने के लिए रखा गया” और मंत्रियों का स्वागत करने के लिए नहीं फैलाया गया था।
हैरानी की बात यह है कि जैसे-जैसे बच्चे मरते जा रहे है, किसी भी मंत्री ने एक महीने से अधिक समय में कोटा का दौरा नहीं किया। हालाँकि, शुक्रवार को 105 वें बच्चे की मृत्यु के बाद, दोनों राज्य मंत्री अस्पताल गए और कर्मचारियों और इस संकट के बारे में उन्हें अपडेट करने के बजाय कर्मचारी उनका स्वागत करने में व्यस्त थे।
नए साल के शुरू होते ही पीएम मोदी ने किसानों को दिया ये बड़ा तोहफा
कोटा शिशु मृत्युकाण्ड : भाजपा महिला नेता को जाने भी नहीं दिया !

पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष और भाजपा नेता ममता शर्मा को शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं द्वारा अस्पताल जाने से रोक दिया गया और उन्हें अस्पताल में प्रवेश किए बिना वापस लौटना पड़ा। “ममता शर्मा वेपस जाओ, वपस जाओ “(ममता शर्मा गो बैक)” जैसे नारे लगाए गए।
मीडिया से बात करते हुए, ममता शर्मा ने कहा, “कांग्रेस के नेताओं को शर्म नहीं आती है कि उनके कार्यकाल में इतने बच्चे मारे गए और वे सोच रहे हैं कि इस मामले पर कैसे अंकुश लगाया जाए। यह सबसे शर्मनाक कार्य है कि इन मंत्रियों के स्वागत के लिए अस्पताल में कालीन बिछाए गए। जब आप उनके सदस्य के निधन पर एक परिवार का दौरा करें, क्या आपको लाल या हरे रंग का कालीन मिलता है? ” उन्होंने पूछा।
CAA पर कानून मंत्री की दो टूक, जानिये आखिर कहा क्या
कॉंग्रेस सरकार संवेदनहीनता से ग्रस्त है उसे अब समझ में नहीं आ रहा है कि आगे आखिर क्या जाए। कांग्रेस की गोद में बैठने वाला मीडिया भी आज मौन है क्योंकि उसे गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल जैसा मसाला यहाँ देखने को नहीं मिलेगा। कॉंग्रेस्स बस शर्मनाक है और कुछ नहीं !

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

