विश्व कप में हारBreaking News Featured Article Sports 

विश्वकप में भारत को मिली हार के बाद सदमे से हुई भारतीय प्रशंसक की मौत

10 जुलाई को खेले गए विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय टीम को शिकस्त देते हुए 18 रनों से हराकर विश्व कप 2019 के फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय टीम के हारने के साथ ही विश्व कप में भारत का सफर समाप्त हो गया। करोड़ों भारतीय फैंस की धड़कनें रुक सी गईं और उनमें से कई तो मैदान पर रो भी पड़े। भारतीय प्रशंसक ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी इस हार के बाद अपने आंसू नहीं रोक पाए। मगर इस हार के बाद भारत देश के अंदर से कुछ ऐसी खबरें आईं जिसने सबको दुखी कर दिया। दरअसल सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद सदमे से भारतीय प्रशंसक की मौत हो गई।

हार के बाद सदमे से हुई मौत

दरअसल बिहार के किशनगंज के सदर अस्पताल के ड्रेसर अशोक पासवान 10 जुलाई को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच का लुफ्त उठा रहे थे। वह जडेजा और धोनी द्वारा मारे गए प्रत्येक चौके और छक्के पर खूब जोर जोर से तालियां बजा रहे थे। मगर जैसे ही जडेजा का विकेट गिरा उसके बाद धीरे-धीरे अशोक पासवान के चेहरे से मुस्कान गायब होने लगी और जब भारतीय टीम यह मैच हार गई तो अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौत हो गई। जिससे वहां पर मौजूद सभी लोगों काफी दुखी हो गए। अशोक पासवान की मौत से उनका परिवार भी सदमे में आ गया है। इसके पहले भी भारतीय क्रिकेट टीम के मैच हार जाने के बाद अनेक प्रशंसकों की दिल का दौरा पड़ने से मौत की खबरें आ चुकी हैं।

जब रो पड़ी टीम इंडिया

भारतीय टीम की हार के बाद जहां एक तरफ सदमे से भारतीय प्रशंसक की मौत हो गई तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी भी खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाए। मैच हारने के बाद भारत के हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा अचानक ड्रेसिंग रूम में भावुक हो गए। वहीं रन आउट होकर लौट कर जाते समय धोनी की रोने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 

Summary
विश्वकप में भारत को मिली हार के बाद सदमे से हुई भारतीय प्रशंसक की मौत
Article Name
विश्वकप में भारत को मिली हार के बाद सदमे से हुई भारतीय प्रशंसक की मौत
Description
विश्व कप 2019 में 10 जुलाई को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम की हार के बाद बिहार के किशनगंज अस्पताल में एक भारतीय प्रशंसक की मौत हो गई।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment