न्यूजीलैंड के कप्तानBreaking News Featured Article Sports 

जीत के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान की यह अपील हर भारतीय का दिल जीत लेगी

10 जुलाई को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए विश्वकप 2019 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। 9 जुलाई को खेला जाने वाला सेमीफाइनल बारिश की वजह से रिजर्व डे के दिव 10 जुलाई को खेला गया। हालांकि इस मैच में भारतीय टीम को दुर्भाग्यवश हार का सामना करना पड़ा। मगर हार के बावजूद भी भारतीय टीम के प्रशंसक अपनी टीम के साथ मजबूती के साथ खड़े हुए नजर आए। उन्होंने अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों का धन्यवाद किया और विश्व कप में अच्छे सफर के लिए टीम का समर्थन किया। मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान की केन विलियमसन ने एक ऐसी बात कही जो हर भारतीय को गदगद करेगी।

केन विलियमसन ने कहीं यह बात

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन से पूछा गया कि आप ने भारत के 125 करोड़ लोगों का सपना तोड़ दिया। आप इंडिया में फेवरेट है और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान भी हैं। आप इस पर क्या कहना चाहेंगे? तब केन विलियमसन ने हंसकर जवाब देते हुए कहा कि भारत में क्रिकेट को लेकर जो पैशन है वह शानदार है। इस तरह के खेल में कोई किसी को भी हरा सकता है। भारत ने शानदार खेल दिखाया। मगर नतीजा हमारे पक्ष में निकला। मैं उम्मीद करता हूं कि भारती टीम के प्रशंसक मुझसे गुस्सा नहीं करेंगे और फाइनल में हमें 125 करोड़ लोगों का समर्थन मिलेगा।

नहीं चली भारतीय बल्लेबाजी

पूरे विश्व कप में अपने बल्लेबाजी की छाप छोड़ने वाली भारतीय टीम सेमीफाइनल मैच में ताश के पत्तों की तरह धराशाई हो गई। लगातार पांच मैचों में अर्धशतक लगाने वाले विराट कोहली 1 रन, विश्वकप में 5 शतक लगाने वाले रोहित शर्मा 1 रन और पिछले मैच में शतक लगाने वाले लोकेश राहुल केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा की पारी ने एक बार जीत की उम्मीद तो जगाई मगर धोनी के आउट होते ही या उम्मीद टूट गई।

Summary
जीत के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान की यह अपील हर भारतीय का दिल जीत लेगी
Article Name
जीत के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान की यह अपील हर भारतीय का दिल जीत लेगी
Description
जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते समय न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने फाइनल में भारत के 125 करोड़ लोगों से समर्थन की मांग की है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment