Breaking News Featured Article News 

जहां नहीं रहता कोई हिंदू, वहां पर है विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

हिंदू धर्म विश्व का सबसे पुराना धर्म माना जाता है। प्राचीन काल में हिंदू धर्म को सनातन धर्म के नाम से जाना जाता था। जिसकी ख्याति विश्व के कोने कोने में फैली हुई थी। ऐसे में सनातन संस्कृति के प्रतीक कई मंदिर विश्व के अनेक हिस्सों में पाए जाते हैं। सनातन धर्म को मानने वाले हिंदू लोग सर्वाधिक भारत में रहते हैं। यही कारण है कि भारत को हिंदुस्तान के नाम से जाना जाता है क्या आपको पता है कि विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर कहां पर स्थित है। यदि आपको इस बारे में नहीं पता तो हम आज आपको इस बारे में बताएंगे। मगर उससे पहले हम आपको यह बता देना चाहते हैं कि जहां पर भी यह मंदिर स्थित है वहां पर कोई भी हिंदू नहीं रहता है। यह बात जानकर आपको आश्चर्य जरूर होगा।

इस देश में स्थित है यह अनोखा मंदिर

विश्व के सबसे पुराने धर्म सनातन धर्म की पहचान माने जाने वाले मंदिर तो विश्व के कई देशों में मिले हैं। मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जहां पर हिंदुओं का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर स्थापित है वहां पर कोई भी हिंदू नहीं रहता है। यह मंदिर हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी विशेष महत्व रखता है। जिस जगह पर यह मंदिर स्थित है उस जगह का नाम है कंबोडिया। जी हां कंबोडिया में ही विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर स्थापित है जिसे अंकोरवाट के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर को 1112 इससे 1153 की कीमत सूर्यवर्मन द्वितीय ने बनवाया था।

Image result for हिंदुओं का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर कंबोडिया

आस पास क्यों नहीं है हिंदू लोग

इस मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित है। भगवान विष्णु सबसे पुराने धर्म हिंदू धर्म के आराध्य माने जाते हैं। एक समय ऐसा भी था जब कंबोडिया के इस अंकोरवाट मंदिर जिसे पहले यशोधर पुर के नाम से जाना जाता है कि उसके आसपास कई हिंदू परिवार रहा करते थे मगर धीरे-धीरे कंबोडिया में बौद्ध धर्म का प्रचार होने के साथ इन लोगों ने अन्य अपना अपना धर्म परिवर्तन कर का दूसरे धर्म में चले गए।

 

Summary
जहां नहीं रहता कोई हिंदू, वहां पर है विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर
Article Name
जहां नहीं रहता कोई हिंदू, वहां पर है विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर
Description
हिंदुओं का पवित्र सबसे बड़ा हिंदू मंदिर जोकि अंकोरवाट मंदिर के नाम से जाना जाता है यह मंदिर कंबोडिया में स्थित है तथा सैकड़ों गज में फैला हुआ है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment