सबसे ताकतवरBreaking News Featured Article Sports 

रोहित शर्मा ने ड्रेसिंग रूम से रविंद्र जडेजा को बताया सबसे ताकतवर

10 जुलाई को खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 18 रनों से हरा दिया। यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा इस मुकाबले में किसी के भी जीतने की उम्मीद थी। मगर आखिर में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को शिकस्त दे दी। शुरू में तो ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम पहले ही इस मुकाबले को हारकर विश्वकप से बाहर हो जाएगी। मगर बाद में रविंद्र जडेजा और धोनी की शानदार बल्लेबाजी ने इंडिया का मैच में बनाए रखा। इस बीच एक वाक्या ऐसा हुआ जब रोहित शर्मा ने ड्रेसिंग रूम के अंदर से जडेजा की शानदार बल्लेबाजी देखकर उनका उत्साह बढ़ाते हुए इशारा कर उन्हें सबसे ताकतवर इंसान बताया।

शानदार था रोहित शर्मा का वह इशारा

दरअसल भारतीय टीम के लिए एक समय ऐसा था जब 92 रन पर टीम के 6 खिलाड़ी पवेलियन वापस चले गए थे। ऐसे बुरे समय में रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी ने पारी को संभाला रविंद्र जडेजा ने एक छोर पर लंबे लंबे शॉट लगाने जारी रखें और अपना अर्धशतक पूरा किया। ऐसा लग रहा था कि अब टीम इंडिया मैच में वापसी करके मैच जीत लेगी जैसे ही रविंद्र जडेजा ने अपना अर्धशतक लगाया वैसे ही ड्रेसिंग रूम से हिटमैन रोहित शर्मा ने रविंद्र जडेजा को एक इशारा किया। जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इशारे में रोहित शर्मा रविंद्र जडेजा को सबसे ताकतवर बता रहे हैं।

छा गए धोनी और जडेजा

भारतीय टीम भले ही या मैच हार गई हो मगर इस हार के बाद भी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा सोशल मीडिया पर छा गए। भारत के करोड़ों दर्शकों ने अपना स्नेह और प्यार धोनी और जडेजा पर लुटा दिया। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते धोनी और जडेजा ट्रेंडिंग पर आ गए। सभी ने इन दोनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।

Summary
रोहित शर्मा ने ड्रेसिंग रूम से रविंद्र जडेजा को बताया सबसे ताकतवर
Article Name
रोहित शर्मा ने ड्रेसिंग रूम से रविंद्र जडेजा को बताया सबसे ताकतवर
Description
बुरी परिस्थिति में अर्धशतक लगाकर टीम को जीत की उम्मीद तक ले आने वाले ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को रोहित शर्मा ने इशारा करते हुए सबसे ताकतवर इंसान बताया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment