पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थरBreaking News News Sports 

पाकिस्तानी कोच मिकी ऑर्थर को इमरान खान के कहने पर हटाया गया

विश्व कप 2019 में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब था। पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों के मैच हारने जीतने पर निर्भर थी। विश्व कप से पहले खेली गई इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी पाकिस्तान का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था। जिसका असर विश्व कप में साफ देखने को मिला। जिसके बाद पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने मुख्य कोच मिकी ऑर्थर, बल्लेबाजी कोच ग्रांड फ्लावर और गेंदबाजी कोच अजहर महमूद को उनके पद से हटा दिया है। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोच की तलाश के लिए दुनिया भर से आवेदन ले रहा है। पाकिस्तानी मीडिया से मिली खबर के मुताबिक पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कहने पर उनके पद से हटाया गया।

 खबर से काफी दुखी थे मिकी ऑर्थर

पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर को यह उम्मीद थी कि आने वाले 2 सालों के लिए वह पाकिस्तानी टीम के कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके लिए वह लाहौर भी पहुंचे। मगर वहां जाने के बाद उन्हें पता चला कि पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने सभी सपोर्टिंग टीम स्टाफ को हटाने का फैसला कर लिया है। दरअसल पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी ने इमरान खान से फोन पर बात की। इमरान खान पाकिस्तानी क्रिकेट के संरक्षक इन चीफ हैं। उन्होंने यह सलाह दिया कि पाकिस्तान क्रिकेट के हालात को संभालने के लिए एक नए सिरे से शुरुआत की जानी चाहिए। इसके लिए पहले सभी सपोर्टिंग टीम स्टाफ को हटा देना चाहिए। जिसके बाद ही यह कार्यवाही की गई।

Misbah-ul-haq हो सकते हैं पाकिस्तान के नए कोच

पाकिस्तान की मीडिया के सूत्रों के हवाले से यह खबर मिली है कि आने वाले समय में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी misbah-ul-haq को पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का नया कोच नियुक्त किया जा सकता है। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम जिस दौर से गुजर रही है। ऐसे में उसके लिए संभल पाना बहुत ही मुश्किल काम होगा। हालांकि इसके बावजूद भी पाकिस्तान के कुछ बल्लेबाज बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Summary
पाकिस्तानी कोच मिकी ऑर्थर को इमरान खान के कहने पर हटाया गया
Article Name
पाकिस्तानी कोच मिकी ऑर्थर को इमरान खान के कहने पर हटाया गया
Description
विश्व कप में पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन के बाद इमरान खान के कहे जाने पर पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर को उनके पद से हटा दिया गया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment