जावेद मियांदाद और गांगुलीBreaking News Featured Article News Sports 

दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने तोड़े जावेद मियांदाद और गांगुली के रिकॉर्ड

11 अगस्त को भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे श्रृंखला का दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। इस मैच में विराट कोहली ने एक बार फिर से अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर यह साबित कर दिया कि आखिर वह क्यों विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कहे जाते हैं। उन्होंने एक बार फिर से मैदान पर उतरते ही कई रिकॉर्ड एक साथ तोड़कर एक नया कीर्तिमान रच डाला। विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में जावेद मियांदाद और गांगुली के रिकॉर्ड एक साथ तोड़ कर दोनों को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले और सौरव गांगुली से ज्यादा वनडे में अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट कोहली ने अपने नाम किए यह रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में जब विराट कोहली बल्लेबाजी करने उतरे तो उनके पास कई रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका था। विराट कोहली ने जैसे ही 19 रन बनाए वैसे ही वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इसके पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद के नाम था। उन्होंने 64 पारियों में 1930 रन बनाए थे। लेकिन विराट कोहली ने उनका यह रिकॉर्ड केवल 34 पारियों में ही तोड़ डाला। वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मार्क वा हैं जिनके नाम 1708 रन दर्ज हैं।

वही विराट कोहली ने भारत की तरफ से सौरव गांगुली को पीछे छोड़ते हुए भारतीय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके लिए विराट कोहली को 78 रनों की आवश्यकता थी। सौरव गांगुली ने 311 मैचों में 300 पारियां खेलते हुए कुल 11363 रन बनाए थे। मगर विराट कोहली ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब केवल सचिन तेंदुलकर उनसे आगे हैं। इस तरह जावेद मियांदाद और गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ कर एक बार फिर से विराट कोहली ने खुद को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज साबित कर दिया।

Summary
दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने तोड़े जावेद मियांदाद और गांगुली के रिकॉर्ड
Article Name
दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली ने तोड़े जावेद मियांदाद और गांगुली के रिकॉर्ड
Description
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में विराट कोहली ने जावेद मियांदाद और गांगुली के रिकॉर्ड को तोड़ कर खुद को फिर से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज साबित किया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment