भारत से हार के बाद आत्महत्या करना चाहते थे पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर
हर बार की तरह इस बार भी विश्व कप में 16 जून को हुए भारत पाकिस्तान के मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान की टीम को धूल चटा दी। इसके साथ ही भारत ने अपनी पाकिस्तान को लगातार विश्व कप में हराने के अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखा है। अब तक हुए विश्व कप के साथ मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान को हराया है। जबकि पाकिस्तान भारत को एक भी बार हरा नहीं पाया है। भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला कितना दबाव से भरा होता है। आज हम आपको इसका एक उदाहरण दिखाएंगे। हाल ही में पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने बताया है कि विश्व कप में भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम और उनकी इतनी आलोचना हुई कि वह खुद डिप्रेशन में चले गए और डिप्रेशन में जाने के बाद वह आत्महत्या करना चाहते थे।
आत्महत्या करना चाहते थे पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर
दरअसल इंग्लैंड में चल रहे क्रिकेट विश्व कप मैच 16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला मैनचेस्टर में खेला गया था। इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान की टीम को 89 रन से हराकर अपने लगातार विश्वकप में जीत के रिकॉर्ड को पाकिस्तान के खिलाफ बरकरार रखा। इस हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम अपने देश के प्रशंसकों पूर्व क्रिकेटरों और मीडिया के निशाने पर आ गई थी। पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ पाकिस्तान टीम के कोच मिकी आर्थर को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। मिकी आर्थर ने बताया कि पिछले रविवार को वह आत्महत्या करना चाहते थे। हालांकि यह केवल एक मुकाबला था मगर विश्व कप में एक हार के कारण उन्हें इतना ज्यादा दबाव झेलना पड़ा।
अभी बरकरार है सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद
भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखा है। पाकिस्तान के कोच ने यह कहा है कि हम आने वाले मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दिखाई पड़ेंगे। भारत के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को भी अपने देश के लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



