पाकिस्तान में फंसे भारतीयInternational Affairs News 

रेल सेवा बंद होने के बाद पाकिस्तान में फंसे भारतीय वापस लौटे

जब भारत ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35a समाप्त किया था तो बौखलाहट के कारण पाकिस्तान ने भारत के साथ होने वाले अपने सभी द्विपक्षीय व्यापारों को समाप्त करने का फैसला किया था। इसके साथ ही पाकिस्तान ने अपने यहां से भारतीय राजनयिकों को वापस भारत भेज दिया था। पाकिस्तान ने भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता और थार एक्सप्रेस को भी बंद करने की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद से लेकर अब तक यह ट्रेन निलंबित हैं।

अचानक पाकिस्तान द्वारा दोनों देशों के बीच ट्रेनों को निलंबित कर देने के बाद करीब 50 भारतीय पाकिस्तान में ही फंस गए थे और उन्हें इतने दिनों तक कराची में ठहरना पड़ा। अब पाकिस्तान में फंसे भारतीय वाघा बॉर्डर के जरिए भारत वापस लौट आए हैं।

वाघा बॉर्डर के जरिए वापस आए पाकिस्तान में फंसे भारतीय

थार एक्सप्रेस

पाकिस्तान में फंसे भारतीय लोगों के पास पाकिस्तान का 1 महीने का पर्यटन वीजा था। मगर ट्रेनों को निलंबित किए जाने के बाद पाकिस्तान ने यह वीजा 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया था। भारत से भले ही पाकिस्तान ने सभी तरह के संबंध तोड़ने का ऐलान कर दिया हो मगर भारत सरकार ने फिर भी वहां पर फंस चुके भारतीयों को निकालने के लिए पूरा प्रयास किया और अब वह वाघा बॉर्डर के जरिए सुरक्षित अपने वतन को वापस लौट आए।

बौखलाया हुआ है पाकिस्तान

जम्मू कश्मीर पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है यह बात लगभग भारत को समर्थन देने वाला विश्व का हर देश कह चुका है। मगर पाकिस्तान के कान में जूं तक नहीं रेंगती वह इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं है। अब जब विश्व के किसी भी देश ने पाकिस्तान की बात नहीं सुनी तो पाकिस्तान के नेता भारत को परमाणु युद्ध की धमकी देने लगे। खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के बाद तृतीय विश्व युद्ध छिड़ जाने की आशंका जताई है।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।
Summary
रेल सेवा बंद होने के बाद पाकिस्तान में फंसे भारतीय वापस लौटे
Article Name
रेल सेवा बंद होने के बाद पाकिस्तान में फंसे भारतीय वापस लौटे
Description
समझौता और थार एक्सप्रेस ट्रेन पाकिस्तान द्वारा बंद किए जाने के बाद पाकिस्तान में फंसे भारतीय वाघा बॉर्डर के जरिए भारत वापस लौट आए हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment