Bank HolidayFeatured Article News 

Bank Holiday: 25 से 30 सितंबर तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित, जानें छुट्टियों और हड़ताल की पूरी डिटेल

अगर आप शुक्रवार(Friday), 25 सितंबर 2026 को बैंक ब्रांच जाकर जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक हॉलिडे(Bank Holiday) की जानकारी जरूर कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 25 सितंबर को देश के सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं रहेंगे। इस दिन केवल कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहार के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी।

सिक्किम में बंद रहेंगी बैंक ब्रांच

शुक्रवार, 25 सितंबर को सिक्किम में सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। SBI, PNB, Bank of Baroda, Canara Bank, Axis Bank, HDFC Bank और ICICI Bank समेत अन्य बैंकों की ब्रांच इस दिन बंद रहेंगी। बैंकिंग अवकाश का कारण इंद्र जात्रा त्योहार(Indra Jatra Festival) है।

इंद्र जात्रा सिक्किम और नेपाल के नेवार समुदाय का प्रमुख त्योहार है, जिसे येन्या भी कहा जाता है। यह पर्व वर्षा, अच्छी फसल और समृद्धि के लिए भगवान इंद्र के प्रति आभार व्यक्त करने से जुड़ा है।

आठ दिनों तक चलता है उत्सव

सिक्किम में इंद्र जात्रा का उत्सव आठ दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान नेवार समुदाय द्वारा कुमारी का रथ निकाला जाता है। इसके अलावा पारंपरिक लाखे डांस और पुली किशी यानी हाथी नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहते हैं। राज्य सरकार ने इस अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

बाकी राज्यों में खुले रहेंगे बैंक

सिक्किम के अलावा देश के अन्य राज्यों में 25 सितंबर को बैंक ब्रांच सामान्य रूप से खुली रहेंगी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश और तेलंगाना समेत अन्य राज्यों में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल

बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर के अंत में एक और महत्वपूर्ण अपडेट है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। संगठन का दावा है कि यह बैंकिंग सेक्टर के करीब 90 प्रतिशत अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है। हड़ताल के कारण इन तारीखों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Related posts

Leave a Comment