फेक अकाउंट बनाकर सोशल मीडिया में दुष्प्रचार कर रहा पाकिस्तान
जम्मू कश्मीर आजादी के बाद से ही भारत का हिस्सा रहा है। मगर जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छीने जाने के बाद पाकिस्तान को कुछ ज्यादा ही मिर्ची लग रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब पाकिस्तान पूरी तरह से नाकामयाब हो गया तो अब वह तरह-तरह के हथकंडे भारत के खिलाफ साजिश करने के लिए अपना रहा है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र की आईटी सेल ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान अब फेक अकाउंट बनाकर सोशल मीडिया में दुष्प्रचार कर रहा है। यह दुष्प्रचार वह जम्मू कश्मीर को लेकर कर रहा है।
पाकिस्तान ने दुनिया के सामने जम्मू कश्मीर का मुद्दा उठाने का प्रयास तो किया मगर दुनिया के किसी भी देश ने पाकिस्तान की बात नहीं सुनी। जिन देशों से पाकिस्तान ने सहायता मांगी उन्होंने इसे भारत का आंतरिक मामला कहकर पाकिस्तान की मदद करने से इंकार कर दिया।
महाराष्ट्र आईटी सेल ने पाकिस्तान द्वारा सोशल मीडिया में दुष्प्रचार का किया खुलासा

महाराष्ट्र साइबर सेल के आईजी बृजेश कुमार सिंह ने खुलासा किया है कि बहुत से अकाउंट सोशल मीडिया में भारतीयों के नाम से पाकिस्तानियों द्वारा बनाए गए हैं जो कि गलत खबरें शेयर कर रहे हैं। यह खबरें जम्मू कश्मीर के बारे में शेयर की जा रही हैं। जिसके बाद इन खबरों को पाकिस्तान के वेरीफाइड अकाउंट द्वारा भी शेयर किया जा रहा है। फेक अकाउंट से शेयर की जा रही यह सभी खबरें झूठी और अप्रमाणिक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान का जम्मू कश्मीर को लेकर दुष्प्रचार करने का एक हथकंडा है।
शेयर करने से पहले खबरों की पुष्टि करें
महाराष्ट्रीयन साइबर सेल के आईजी बृजेश कुमार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए अभी कहा है कि लोगों को किसी भी खबर को शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि कर लेनी चाहिए कि उस खबर में कितनी सत्यता है। अन्यथा लोगों द्वारा शेयर की गई इस तरह की खबरें भारत की छवि खराब कर सकती हैं।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



