राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टरNews politics 

राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर पर बीजेपी सहित कई दलों को भरोसा

कई महीनों की प्रक्रिया के बाद आखिरकार 31 अगस्त को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर की फाइनल लिस्ट घोषित कर दी गई। एनआरसी की यह प्रक्रिया असम में चलाई जा रही थी। पहले इस की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2019 निर्धारित थी। मगर बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लोगों को कुछ और अतिरिक्त समय दिया गया था। ताकि वह अपनी नागरिकता का प्रमाण सरकार के समक्ष प्रस्तुत कर सकें। अब एनआरसी की फाइनल लिस्ट घोषित हो चुकी है और इस लिस्ट के घोषित होने के बाद यह पता चला है कि 19 लाख से भी ज्यादा लोग इस लिस्ट से बाहर हो गए हैं। ऐसे में इस लिस्ट पर असम में बीजेपी सहित कई विपक्षी पार्टियों ने प्रश्न खड़े किए हैं। असम में बीजेपी के नेताओं ने कहा है कि वह केंद्र सरकार से मांग करेंगे कि एनआरसी पूरे देश में लागू किया जाए।

राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के आंकड़ों में की गई है गड़बड़ी

एनआरसी लिस्ट

राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर की फाइनल लिस्ट में 19 लाख से ज्यादा लोगों के नाम नहीं हैं। ऐसे में असम बीजेपी ने केंद्र सरकार से कहा है कि यदि किसी सही भारतीय के खिलाफ विदेशी ट्रिब्यूनल कोई आदेश देता है तो राज्य सरकार एक विधेयक लाएगी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इसके री वेरिफिकेशन की भी मांग की है। असम सरकार में मंत्री हिमन्ता बिसवा सरमा ने दावा किया है कि आंकड़ों में गड़बड़ी की गई है। आंकड़ों में गड़बड़ी के सबूत उनके पास है।

असम कांग्रेस ने भी सरकार पर लगाया आरोप

असम राज्य की कांग्रेस इकाई ने भी केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ठीक प्रकार से एनआरसी ले आने में सफल नहीं रही है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरुण गोगोई ने कहा कि कई ऐसे भारतीय हैं जिनके नाम एनआरसी लिस्ट में शामिल नहीं किए गए हैं। जबकि विदेशियों के नाम बनारसी लिस्ट में शामिल कर लिए गए हैं।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

 

Summary
राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर पर बीजेपी सहित कई दलों को भरोसा
Article Name
राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर पर बीजेपी सहित कई दलों को भरोसा
Description
एनआरसी की फाइनल लिस्ट आने के बाद राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर पर असम बीजेपी सहित कांग्रेस और विपक्षी दलों ने कई तरह की आपत्ति जताई है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment