प्रियंका चोपड़ा का जवाबBreaking News Entertainment Featured Article News 

पाकिस्तान को पसंद नहीं आया प्रियंका चोपड़ा का जवाब, पहुंचा यूनिसेफ

आजकल पाकिस्तान को भारत से जुड़ी कोई भी चीज बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। भारत देश में पाकिस्तान का हाजमा खराब कर के रखा हुआ है। पाकिस्तान ने पहले ही कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सभी तरह के व्यापार बंद कर दिए। पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र से जाने वाले सभी भारतीय विमानों को बैन कर दिया। इसके अलावा पाकिस्तान ने भारत और पाकिस्तान के बीच चलाई जाने वाली थार एक्सप्रेस और समझौता एक्सप्रेस को भी बंद कर दिया।

पाकिस्तान भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र जाकर वहां भी हार कर चला आया। मगर अब भारत देश की बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से भी पाकिस्तान को चिढ़न होने लगी है। एक इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा का जवाब पाकिस्तानियों को पसंद नहीं आया। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ पाकिस्तान ने यूनिसेफ में खत लिखा है।

इवेंट के दौरान पसंद नहीं आया प्रियंका चोपड़ा का जवाब

दरअसल पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने यूनिसेफ को एक खत लिखा है। इस खत में उन्होंने बताया है कि प्रियंका चोपड़ा जो कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। वह यूएन की गुडविल एंबेसडर हैं। जिनका काम दुनिया में शांति और सद्भावना को बढ़ावा देना है। परंतु उन्होंने सार्वजनिक तौर पर भारत द्वारा पाकिस्तान को दिए जा रहे परमाणु हमले को अपना समर्थन दिया है। जिससे पाकिस्तान में भारी तबाही मच सकती है। इससे प्रियंका चोपड़ा की मंशा का पता चलता है। अतः उन्हें इस पद से हटा देना चाहिए।

क्या है पूरी कहानी

दरअसल कुछ दिनों पहले एक इवेंट में शामिल होने के पहले प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया था जय हिंद ,भारतीय सेना। जिसके बाद इवेंट के दौरान एक पाकिस्तानी महिला ने उनसे सवाल पूछा था कि भारत पाकिस्तान को परमाणु हमले की धमकी दे रहा है। जिसका जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि आप इस तरह से यहां चिल्लाइए मत। युद्ध किसी भी चीज का हल नहीं है। मैं भी बहुत देशभक्त हूं। पाकिस्तान में भी मुझे बहुत लोग फॉलो करते हैं। मैं भी यहां इसीलिए आई हूं जिसलिए आप आई हैं।

Summary
पाकिस्तान को पसंद नहीं आया प्रियंका चोपड़ा का जवाब, पहुंचा यूनिसेफ
Article Name
पाकिस्तान को पसंद नहीं आया प्रियंका चोपड़ा का जवाब, पहुंचा यूनिसेफ
Description
पाकिस्तान को एक इवेंट के दौरान दिया गया प्रियंका चोपड़ा का जवाब बिल्कुल नहीं पसंद आया है। जिस कारण अब वह यूनिसेफ को खत लिख चुका है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment