युवकों के सिर पर सींग इस ज़रूरी चीज़ के कारण !
युवकों के सिर पर सींग : मोबाइल आज हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है| भले ही हम अपने दोस्त से ही क्यों ना मिले पर मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं भूलते हैं| समय बताने से लेकर वीडियो देखने तक हर काम मोबाइल पर ही हो रहा है| मोबाइल के तमाम नुकसान और फायदों के बीच एक अहम हेल्थ संबंधी चौका देने वाली खबर सामने आई है|
बायो मैकेनिक्स यानी जैव तान्त्रिकी पर की गई एक विश्व स्वास्थ्य रिसर्च में पता चला है कि युवाओं के सिर के स्कैन्स यह दिखा रहे हैं कि अब उनके सिरों पर सींग उगने लगे हैं यानी मोबाइल अब उनके कंकाल स्तर पर बदलाव कर रहा है|
इस रिसर्च के अनुसार जो युवा सर को ज्यादा झुकाकर मोबाइल यूज करते हैं उनकी खोपड़ी में सींग विकसित हो रहे हैं| इसमें 18 से 30 साल के ऐसे युवाओं को शामिल किया गया था जो मोबाइल पर कई घंटे बिताते हैं|
सामने आ गया कंडोम घोटाला 2019 ! जिस पर सीआईआई करेगा ऐसी कार्यवाही
युवकों के सिर पर सींग : ऑस्ट्रेलिया की है रिसर्च

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के सनशाइन कोस्ट यूनिवर्सिटी में हुई इस रिसर्च में यह बात विस्तार तरीके से समझाई गई है| इसमें कहा गया है कि रीढ़ की हड्डी से शरीर का वजन शिफ्ट होकर सिर के पीछे की मांसपेशियों तक जाता है| इससे कनेक्टिंग टेंडन और लिगामेंट्स में हड्डी विकसित होती है| इसी का परिणाम है कि युवाओं में हुक यानी सींग की तरह की हड्डियां बढ़ रही हैं जो गर्दन के ठीक ऊपर की तरह खोपड़ी से बाहर निकली हुई है|
वाशिंगटन टाइम्स की न्यूज़ रिपोर्ट में स्कैन चित्र को भी दिखाया गया है जिसमें खोपड़ी के निचले हिस्से में यह कांटेदार सींगनुमा हड्डी दिख रही है| डॉक्टरों का कहना है कि इंसान खोपड़ी का वजन करीब साढ़े 4 किलो होता है|

डॉक्टरों ने इस रिसर्च में पाया कि मोबाइल चलाते वक्त लोग अपने सिरों को आगे पीछे की तरफ हिलाते हैं ऐसे में गर्दन के निचले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव लगता है| यही वजह है कि कुछ दिनों बाद इसी कारण ऐसी सींग वाली हड्डियां बाहर निकल आती हैं|
इस रिसर्च में शामिल शोधकर्ताओं का पहला पेपर जनरल ऑफ एनाटोमी में साल 2016 में प्रकाशित हुआ था| इस पेपर में 18 से 30 साल वाले 216 लोगों के एक्स-रे को शामिल किया गया था एक्स-रे में कहा गया कि 40 फ़ीसदी युवकों के सिर की हड्डी में वृद्धि देखी जा सकती है|
यह पहले के अनुमान में ज्यादा थी और साथ ही पुरुष ज्यादा प्रभावित थे क्योंकि महिलाओं पर इसका असर कम देखा गया | आप भी हो जाइए सावधान और चलाइए मोबाइल नियमित रूप से|
वित्त मंत्री का जीएसटी गिफ्ट भारतीय कारोबारियों के नाम

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

