वित्त मंत्री का जीएसटी गिफ्ट भारतीय कारोबारियों के नाम
वित्त मंत्री का जीएसटी गिफ्ट : आम बजट 2019 से पहले मोदी सरकार ने जनता को राहत देने की पहल शुरू कर दी है| इसके तहत केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई सरकार बनने के बाद अपनी पहली जीएसटी काउंसलिंग की बैठक की| इस बैठक के जरिए भारतीय कारोबारियों को थोड़ी आर्थिक राहत देने की कोशिश की गई है|
जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए भारतीय कारोबारियों को अब कागजी कार्यवाही से राहत देते हुए राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे ने बताया हमने मुख्य बदलावों में से एक हमने जीएसटी पंजीकरण को आसान बनाया है|
“पहले की व्यवस्था में लोगों को विभिन्न दस्तावेज देने होते थे| अब हमने आधार कार्ड का इस्तेमाल करने का फैसला किया है| आधार का इस्तेमाल करने से कारोबार में कई लाभ मिलेंगे| अजय भूषण ने बताया कि कारोबारी आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं| इसके लिए वे अपने आधार नंबर का इस्तेमाल करके ओटीपी के माध्यम से जीएसटीएन पोर्टल पर खुद को पंजीकृत कर सकते हैं और जीएसटीएन रजिस्ट्रेशन नंबर हासिल कर सकते हैं|

ईरान-अमेरिका तनाव में भारत ने अपनाया यह ज़रूरी कदम
वित्त मंत्री का जीएसटी गिफ्ट और टीम इंडिया वाला मन्त्र
इससे पहले एक बैठक में निर्मला सीतारमण ने हर राज्य के वित्त मंत्री के साथ चर्चा की| बजट से पूर्व इस अहम बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र आर्थिक वृद्धि की दिशा तय करता है लेकिन जमीन पर इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना राज्यों का काम है|
नर्मला सीतारमण ने आगे कहा कि जब तक राज्य और केंद्र मिलकर काम नहीं करेंगे टीम इंडिया नहीं बनेगी और लक्ष्यों को हासिल नहीं किया जा सकता इसलिए सभी को संघीय ढांचे के तहत साथ में काम करना बेहद जरूरी है|
इस फैसले से नए कारोबारियों को बिल्कुल लाभ मिलना तय है क्योंकि वह अब जीएसटीएन नंबर पाने के लिए तमाम कागजी कार्रवाई से मुक्त हो जाएंगे और उसकी जगह आधार कार्ड का इस्तेमाल कर उनका सारा काम आसानी से हो सकेगा| इससे कारोबारियों को आधार कार्ड के इस्तेमाल से कारोबार में मदद मिलेगी|
राहुल गाँधी बनाम परेश रावल की ज़ुबानी जंग योग दिवस पर इस तरह हुई

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

