जानिये “ऑपरेशन बन्दर” कैसे पड़ा बालाकोट एयर स्ट्राइक का नाम
ऑपरेशन बन्दर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी| बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को इस एयर स्ट्राइक में निशाना बनाया गया था|
इस ऑपरेशन का कोड नेम उस वक्त किसी को नहीं पता था| अब यह कोड नेम सामने आ चुका है| यह कोडनेम था – “ऑपरेशन बन्दर”|
इंडिया अलाइव को सेना के सूत्रों से पता चला है कि भगवान हनुमान के नाम पर इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन बन्दर रखा गया था| जिस तरह भगवान हनुमान जी ने रावण की लंका में घुसकर लंकादहन किया था वैसे ही भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर उसके तमाम आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया| रक्षा सूत्रों के मुताबिक फरवरी में जैश-ए-मोहम्मद ठिकानों पर यह एयर स्ट्राइक बेहद गोपनीय तरीके से की गई थी|
इस ऑपरेशन की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए भारतीय वायुसेना ने इसका कोड नेम ऑपरेशन बंदर दिया था जिसे किसी को नहीं बताया गया था|
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी का सन्देश जो सबके लिए है अनोखा
ऑपरेशन बन्दर पर राष्ट्रपति ने कहा……….
यह ऑपरेशन इतना सीक्रेट था कि आतंकी देश पाकिस्तान को उस समय तक इसकी भनक नहीं लगी जब तक कि भारतीय वायुसेना के मिराज विमानों ने अपने मिशन को अंजाम देकर भारतीय क्षेत्र में वापस प्रवेश नहीं कर लिया| जब पाकिस्तान को इसकी जानकारी लगी तो वह बौखला गया| इसके बाद बौखलाहट में पाकिस्तान ने भारतीय क्षेत्र में हवाई हमला किया जिसका भारतीय वायुसेना ने फिर से मुंहतोड़ जवाब दिया था|
याद दिला दें कि इसी बालाकोट एयर स्ट्राइक में विंग कमांडर अभिनन्दन पाकिस्तान की कैद में आ गए थे जिन्हें बाद में पाक को मज़बूर होकर छोड़ना पड़ा|
गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए बालाकोट एयर स्ट्राइक का कल जिक्र किया था| उन्होंने कहा था कि भारत ने पहले सर्जिकल स्ट्राइक और फिर पुलवामा आतंकी हमले के बाद एयर स्ट्राइक कर के अपने इरादे और क्षमता का सीधा परिचय दिया है| साथ ही राष्ट्रपति ने कहा कि भविष्य में भी देश सुरक्षित करने के लिए सभी संभव कदम उठाए जाएंगे|
पुलवामा में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों की मौत का बदला बालाकोट एयर स्ट्राइक यानी ऑपरेशन बंदर के तहत ढाई सौ से ज्यादा आतंकियों को मार कर लिया गया था|
युवकों के सिर पर सींग इस ज़रूरी चीज़ के कारण !

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

