घर में इस दिशा में स्थापित करें तुलसी का पौधा, कभी नहीं होगी धन की कमीInteresting Knowledge mythology 

घर में इस दिशा में स्थापित करें तुलसी का पौधा, कभी नहीं होगी धन की कमी

हिंदू धर्म की बात करें तो बहुत से ऐसे पौधे है जो बहुत सारे लाभ देते है। तो ऐसे में आज हम बात करने जा रहे है तुलसी के पौधे की। जो एक तरह से लोगों के घर में पवित्र और पूजनीय माना गया है। इस पौधे को घर में लगाना लोग शुभ मानते हैं। ऐसी मान्यता है कि तुलसी में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है। जो बहुत ही शुभ होता है। क्या आपको ये पता है कि जिस घर में रोजाना तुलसी की पूजा की जाती है और सुबह-शाम दीपक जलाया जाता है। उस घर में हमेशा बरकत रहती है और वहां कभी धन की कमी नहीं रहती है। हालांकि, तुलसी के पौधे को वास्तु के हिसाब से लगाना चाहिए। तभी घर में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होता है।

उत्तर दिशा में होता है शुभ

दरअसल, वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे को घर की उत्तर दिशा में लगाना सही माना जाता है। उत्तर दिशा में लगाना संभव न हो तो इसे ईशान कोण में लगाया जा सकता है। वह इसलिए कि इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और कभी धन की कमी नहीं रहती है। हमेशा बरकत बनी रहती है।

गुरुवार होता है लाभकारी

जानकारी के अनुसार तुलसी के पौधा को गुरुवार के दिन लगाया जाना चाहिए। जहां ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन तुलसी लगाने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। तुलसी के पौधे को शनिवार के दिन लगाना भी शुभ माना जाता है। शनिवार के दिन तुलसी का पौधा लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

छत

तुलसी के पौधे को कभी भी घर की छत पर नहीं लगाना चाहिए। इससे अशुभ परिणामों मिलने लगते हैं। छत का संबंध राहु से माना जाता है। वहां, पर चिड़ियाएं गंदगी करते हैं। इसलिए छत पर तुलसी का पौधा लगाने से बचना चाहिए। जिसका एक तरह से ध्यान रखना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment