पूजा करते समय बरते ये सावधानी, जमींन पर ना रखें ये चीज, जानियें क्योंInteresting Knowledge mythology 

पूजा करते समय बरते ये सावधानी, जमींन पर ना रखें ये चीज, जानियें क्यों

हम सभी जानते है कि हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व माना जाता है। जहां लोग घरों में लोग मंदिर बनवाते हैं। जिनमें से देवी-देवताओं की मूर्ति, शंख, पूजन सामग्री समेत कई चीजें मौजूद होती है। जिसका पूजा में बहुत ज्यादा महत्व होता है। पुरातन काल से ही भगवान की पूजा के बाद आरती का विधान है, जिनमें से अगरबत्ती, धूप, दीपक, कपूर का उपयोग किया जाता है। जो एक तरह से जरूरी होता है।

पूजा का नहीं मिल पाता पूरा फल

क्या आपने ये ध्यान दिया है कि जब लोग पूजा करते हैं तो इसमें वे जाने-अनजाने में छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं। जिनसे पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता है। शास्त्रों में पूजा सामग्री से जुड़ी कुछ बातें बताई गई हैं, जिसमें बताया गया है कि पूजा-पाठ के दौरान कुछ वस्तुओं को जमीन पर बिलकुल नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से हमारी की हुई पूजा निष्फल हो जाती है और हमें इसका पूरा फल नहीं मिल पाता है।

भगवान पर दे विशेष ध्यान

दरअसल, कई लोग प्रतिदिन भगवान को स्नान करवाते हैं और उन्हें पोशाक पहनाते है लेकिन कई बार पोशाक पहनाने से पहले उन्हें फर्श पर रख देते हैं। ये सही नहीं होता। इसके अलावा भी जब कभी लोग मूर्ति स्थापित करते हैं तो उस समय भी भगवान की मूर्ति स्थापित करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उनकी मूर्ति फर्श पर न रखें। या तो साफ धुले हुए कपड़े पर रखें या किसी चौकी पर रखें। क्योंकि फर्श पर मूर्ति रखने से भगवान का अपमान माना जाता है और हमारे घर की सुख-समृद्धि भी इससे जा सकती है।

ये चीज भी ना रखें जमीन पर

हम सभी जानते है कि घर के मंदिर में शंख रखना बहुत शुभ माना जाता है। मंदिर में शंख रखने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है लेकिन इसे रखने के कुछ नियम हैं, सबसे पहला कि शंख को कभी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आर्थिक संकट आ सकता है। जो अच्छा नहीं होता। तो इस बात का ध्यान रखें।

Related posts

Leave a Comment