घर में है कई तरह की दिक्कत, तो इस दिशा में लगाए तांबे का सूरज, होगी बरकत
हिंदू धर्म में पूजे जाते है सूर्य भगवान
जैेसा कि हम सभी जानते है कि सूरज पूरी धरती के अंधकार को खत्म करके प्रकाश बिखेरता है। हिंदू धर्म में सूर्य को देवता के रूप में पूजा जाता है। जहां लोग सुबह-सुबह सूरज भगवान को जल चढ़ाते है। वास्तु के जानकारों की मानें तो तांबे का सूरज भी घर के कलह रूपी अंधकार को खत्म करके प्रकाश रूपी खुशहाली फैलता है लेकिन इसे घर में लगाने को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं।
लगाए इस दिशा में
एक बात का याद रहें कि तांबे के सूरज को घर की पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए लेकिन इसे ऐसी जगह पर लगाएं, जहां उसके सामने कोई खिड़की या फिर कोई रास्ता न हो। इसकी ऊर्जा से घर में लोगों के आपसी रिश्ते मीठे होने लगते हैं। जहां इसके साथ ही खटास भी खत्म होने लगती है।
नौकरी में होगी बरकत
जानकारी के अनुसार तांबे के सूरज को आप घर के वर्कप्लेस पर भी लगा सकते हैं। इससे आपकी नौकरी में बरकत होगी और अगर आप किसी नौकरी की तलाश में भटक रहें हैं तो इसे लगाने से आपको जल्द नौकरी मिल सकती है।

