Free Wifi in DelhiBreaking News 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शुरू की फ्री इंटरनेट सेवा, अधिकारियों ने करवा दिया था बंद !

हमारे देश की राजधानी दिल्ली जिसपर हर किसी की नजर बनी रहती है, वहीं ये भी बता दें कि यहां आए दिन कोई न कोई ऐसी बातें होती ही रहती हैं जिससे हर किसी का ध्यान आकर्षित हो जाता है हो भी क्यों न भला ये देश की राजधानी जो हैं। आज भी जो खबर आई है वो दिल्ली से जुड़ी हुई ही है, जहां पर सुनने में आया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार के दिन यानि की आज से फ्री इंटरनेट सेवा की शुरुआत की और इसके साथ ही यह भी कहा है कि ये विरोधाभास यह है कि आज के दिन ही दिल्ली में अधिकारियों ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

अरविंद केजरीवाल ने शुरू की फ्री इंटरनेट सेवा

हालांकि आपको बताते चलें कि नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में बाकि राज्यों की तरह राजधानी दिल्ली का भी माहौल गर्म है, जिसकी वजह से कई हिस्सों में मोबाइल-इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि देश में लोग डरे हुए हैं क्योंकि करीब 70 प्रतिशत के पास अपनी नागरिकता साबित करने के लिए कोई दस्तावेज नहीं हैं।

इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की कोई जरूरत नहीं है और सरकार को इस बारे में नहीं बल्कि युवाओं के करियर के बारे में ज्यादा सोचना चाहिए और हो सके तो उन्हें रोजगार देना चाहिए। जैसा कि हम जानते ही है कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस के निर्देश के बाद दूरसंचार परिचालकों ने गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में इंटरनेट, वायस और संदेश सेवाएं बंद कर दी थी।

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले को मंत्री ने दिया गोली मारने का आदेश

बता दें कि दिल्ली के प्रभावित इलाकों में एयरटेल की मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। कंपनी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। नागरिकता कानून के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच इन सेवाओं को कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया गया था। जिसकी वजह से एयरटेल के एक प्रवक्ता से जब पूछा गया तो उन्होने इस बारे में बात करने से साफ साफ मना कर दिया, हालांकि आपको यह भी बता दें कि अन्य दूरसंचार कंपनियों से फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। एयरटेल के अलावा वोडाफोन आइडिया, रिलायंस जियो की इंटरनेट, वॉयस और एसएमएस सेवाओं को भी निलंबित किया गया है। इस बारे में एयरटेल सूत्रों ने हाल ही में बताया कि कुछ खास इलाकों में संचार सेवाओं को निलंबित किया गया था जिन्हें अब बहाल कर दिया गया है।

Related posts

Leave a Comment