बुलेट प्रुफ जैकेट ने नहीं बल्कि पर्स ने बचाई इस पुलिस वाले की जान, जानें कैसे
पर्स ने बचाई इस पुलिस वाले की जान – बीते कुछ दिनों से देश में लगातार हिंसा व हंगामा हो रहा है वो भी नागरिकता कानून के खिलाफ, अभी हाल ही में इस बात को लेकर जगह जगह पर प्रदर्शन किया गया जो कि काफी भयानक था। विभिन्न जगहों पर तो इंटरनेट की सुविधा भी ठप्प कर दी गई थी ताकि गलत तरह की अफवाहें लोगों तक न पहुंचे, इसके अलावा यह भी बता दें कि इस हंगामे के बीच कई लोगों की जान भी गई वहीं दूसरी ओर कुछ पुलिस वाले भी इस हमले का शिकार हुए।
आपको बता दें कि इस प्रदर्शन के दौरान यूपी के फिरोजाबाद में प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी को सीने में गोली लगी। इतना ही नहीं हैरानी की बात तो ये थी कि इस दौरान गोली उसकी बुलेट फ्रूफ जैकेट को चीरती हुई अंदर चली गई पर शर्ट के पॉकेट में रखे पर्स में फंस गई और इस तरह बुलेट प्रुफ जैकेट ने नहीं बल्कि पर्स ने बचाई इस पुलिस वाले की जान। तस्वीरों में पुलिसकर्मी के पर्स में फंसी हुई गोली दिख रही है। आपको बता दें कि इस विरोध में यह पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे थें।

ऐसे बची पुलिस वाले की जान
जिनके बारे में हम बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि फिरोजाबाद में कांस्टबेल बिजेन्द्र कुमार हैं, जिन्होने अपनी ड्यूटी बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी। पर इस समय उन्होंने अपना पर्स शर्ट के पॉकेट में रखा था। तभी उन्हें सीने पर गोली लगी पर गोली की रफ्तार भी इतनी तेज थीं कि उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट फट गई, इसके बाद बुलेट प्रुफ जैकेट के नीचे पहनी गई शर्ट भी फट गई और गोली शर्ट के पॉकेट में रखे पर्स में जाकर फंस गई। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि गोली किस ओर से आई उन्हें पता नहीं है।
CAA पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस
इस बारे में जब बिजेंद्र कुमार से पूछा गया तो उन्होने बताया कि उनकी किस्मत अच्छी थी कि वो बच गई, क्योंकि गोली उनके पर्स में ही फंस गई और पर्स ने बचाई इस पुलिस वाले की जान, इससे उनका दोबारा जन्म हुआ। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों का कहना था कि जिन पुलिसकर्मियों को गोली लगी है। उनका इलाज किया जा रहा है। अब इस जिले में स्थिति नियंत्रण में है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि इस हिंसा से लोगों को ही नहीं बल्कि कई पुलिसवालों को भी हानि हुई है। आम जनता कोभी इसका भुगतान भुगतना पड़ा।

