ट्विटर इंडिया के पूर्व चीफ मनीष माहेश्वरी छोड़ेगे कंपनी, ट्विट कर दी जानकारी
जाना-माना सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर इंडिया के पूर्व चीफ मनीष माहेश्वरी अब कंपनी छोड़ने जा रहे है। जहां वह अब इस्तीफा देने वाले है। दरअसल, मनीष अब अपना कैरियर एजुकेशन सेक्टर में बनाना चाहेंगे। बता दें कि इसी साल यानि 2021 में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल बंद कर दिया गया था। तब से उसके बाद जो बवाल हुआ था। तभी उसके बाद मनीष को अगस्त माह में ही अमेरिका वापस भेज दिया गया था।
ट्विट में लिखी ये बात
हालांकि, पूर्व चीफ मनीष ने स्वंय ट्वीट में कंपनी छोड़ने के बारे में जानकारी दी है। वहीं, मनीष ने ट्विट में लिखा कि, ‘करीब तीन साल के बाद मैं शिक्षा और शिक्षण के लिए खुद को समर्पित करने के लिए ट्विटर से अब विदा ले रहा हूं। उन्होंने लिखा कि मैं भारी मन के साथ ट्विटर को छोड़ रहा हूं, किन्तु मैं उस प्रभाव को लेकर उत्साहित भी हूं, जो शिक्षा के जरिए विश्व स्तर पर बनाया जा सकता है।’
2019 में ज्वाइन की थी कंपनी
आपको ज्ञात करा दें कि मनीष ने वर्ष 2019 में अप्रैल माह में भारत में कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार को संभाला था। मनीष ने बताया कि वह माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुके तनय प्रताप के साथ इस जॉइंट वेंचर की शुरुआत करेंगे।

शिक्षा रही है दिल के बेहद करीब
मनीष ने ट्विट में बताया कि किस तरह कोरोना ने इकॉनमी में सफल होने के लिए जरूरी स्किल्स को बदल दिया है और यह कौशल सिखाने के लिए ही वह अपना वेंचर शुरू कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि शिक्षा हमेशा ही उनके दिल के बेहद करीब रही है। वहीं, वर्तमान समय में ट्विटर के नए (CEO) भारतीय मूल के पराग अग्रवाल हैं।
खास बात
वहीं, ट्विटर का प्रयोग भारत में करोड़ो लोग कर रहे है। जहां लोग किसी को भी टैग करके अपना कोई भी मैसेज उन तक पहुंचा सकते है।

