Reliance Jio ने एक बार फिर प्लान किए महंगे, अब देने होंगे इतने रूपयेBreaking News Featured Article News 

Reliance Jio ने एक बार फिर प्लान किए महंगे, अब देने होंगे इतने रूपये

अभी बीते कुछ दिनों पहले Reliance Jio ने भारत में Prepaid Recharge प्लान की कीमतों में बढ़ोत्तरी की थी। जिसके बाद से Reliance Jio का सबसे सस्ता प्लान 155 रुपये तक का था। वहीं, ग्राहक इस उबर पाते कि उनको एक झटका और लग गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने अब उन प्रीपेड प्लान की कीमतों में करीब 520 रुपए बढ़ा दिए है। जो आते थे Disney+ Hotstar के फ्री मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ।

499 की जगह देना होगा 601 रूपये

बता दें कि पहले डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर करने वाले प्लान्स 499 रुपए से शुरू होते थे लेकिन अब उसी शुरुआती प्लान का दाम 601 रुपए हो गया है। वहीं, अब ग्राहकों को 601 रुपए वाले प्लान के तहत प्रति दिन ग्राहकों को करीब 3 GB डाटा, 28 दिन की वैधता के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस और एक साल के लिए Disney+ Hotstar की सुविधा मिलेगी। जहां खास बात यह है कि इस प्लान में अतिरिक्त 6GB डाटा भी मिलेगा।

799 प्लान में ये सुविधा

वहीं, जो प्लान 666 रूपये का था। वह अब 799 रुपए के प्रीपेड प्लान में प्रति दिन 2GB डाटा, वैधता 56 दिन, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस, Jio ऐप्स का एक्सेस और Disney+ Hotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन एक साल तक।

84 दिनों का 1,066 वाला प्लान

हालांकि, 888 वाला भी प्लान बढ़कर अब 1,066 रुपए हो गया है। जहां इस प्लान के तहत यूजर्स को 84 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 2GB डाटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल, ऐप्स के Jio सुइट का लाभ, अतिरिक्त 5GB डाटा, प्रति दिन 100 SMS और Disney+ Hotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए फ्री।

3,199 में 10 जीबी एक्स्ट्रा डाटा

वहीं, 2,599 रुपए वाले प्लान की बात करें तो यह प्लान अब 3,199 रुपए तक का हो गया है। जहां इस प्लान में यूजर्स को 2GB डाटा रोज, 10GB एक्स्ट्रा डाटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल, ऐप्स के Jio सुइट का लाभ, प्रति दिन 100 एसएमएस और Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए।

 

Related posts

Leave a Comment