ब्रिटिश सांसद नजीर अहमदInternational Affairs News politics 

ब्रिटिश सांसद नजीर अहमद का प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित ट्वीट

हाल ही में हमारे देश के पूर्व वित्त मंत्री और रक्षा मंत्री रहे अरुण जेटली इस दुनिया को अलविदा कह गए। अभी देश पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी के मृत्यु की दुख की घड़ी से उबरा भी नहीं था कि देश को एक और झटका लगा। अरुण जेटली ने वित्त मंत्री रहते हुए देश में कई आर्थिक सुधार किए। सुषमा स्वराज और अरुण जेटली दोनों की मृत्यु दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुई।

इस घटना के बाद ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड में सांसद नजीर अहमद ने भारत के प्रधानमंत्री को लेकर एक विवादित ट्वीट किया। जिसको लेकर काफी बवाल मच गया है। उन्होंने 26 अगस्त को यह ट्वीट किया था। जिसके बाद इस पर काफी विवाद हुआ। हालांकि ब्रिटिश सांसद नजीर अहमद ने बाद में डिलीट डिलीट कर दिया मगर तब तक यह लोगों के संज्ञान में आ चुका था।

किरण रिजिजू ने दिखाई ब्रिटिश सांसद नजीर अहमद के ट्वीट पर नाराजगी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दरअसल ब्रिटिश सांसद नजीर अहमद के ट्वीट के बाद भारत में उन पर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली। लोग तो उन पर यह भी सवाल उठाने लगे कि आखिर वह हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य कैसे बन गए। दरअसल  अहमद ने  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि एम्स में  सुषमा स्वराज और अरुण जेटली के बाद अब नरेंद्र मोदी का नंबर है। भारत के खेल मंत्री किरण रिजिजू ने उनके ट्वीट पर नाराजगी जताते हुए उनको एक सख्त संदेश दिया। लोगों ने भी इस पर काफी नाराजगी जताई। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया। मगर अब उनकी जमकर खिंचाई की जा रही है।

कौन है हाउस ऑफ लार्ड्स का यह सांसद

लॉर्ड नजीर अहमद का जन्म 1957 में पाक अधिकृत कश्मीर में हुआ था। जब वह 11 वर्ष के थे। तब उनके पिता ब्रिटेन चले गए थे। 18 वर्ष की उम्र में वह लेबर पार्टी से जुड़ गए। 1988 में ब्रिटेन की तत्कालीन प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने उन्हें हाउस ऑफ लार्ड्स का सदस्य बनाया था। वर्तमान समय में उन पर 1970 में 1 बच्चे और एक बच्ची से रेप करने की कोशिश का केस चल रहा है। यह जहां से 2016 में शुरू हुई थी। दोनों की उम्र 13 साल से कम थी।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।
Summary
ब्रिटिश सांसद नजीर अहमद का प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित ट्वीट
Article Name
ब्रिटिश सांसद नजीर अहमद का प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित ट्वीट
Description
ब्रिटिश सांसद नजीर अहमद ने देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की मृत्यु के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक विवादित ट्वीट किया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment