लैक्मे फैशन वीक के दौरान इन अभिनेत्रियों का दिखा जलवा
कहते हैं बॉलीवुड की दुनिया जितनी रंगीन है उसकी रंगीनियत को बरकरार रखने के लिए समय-समय पर कुछ ऐसे आयोजन किए जाते रहते हैं जहां पर सभी फिल्मी सितारों को अपने हाव-भाव और अपने टैलेंट को दिखाने का मौका मिलता है कुछ इसी मौके से मिलता जुलता एक और कार्यक्रम इन दिनों मुंबई की माया नगरी में चल रहा है जिसका नाम है लैक्मे फैशन वीक… जी हां लैक्मे फैशन वीक के दौरान कुछ अभिनेत्रियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है जिनकी तस्वीरें हम आपको अभी दिखाने जा रहे हैं।
भव्य तरीके से समापन की ओर बढ़ रहा है लैक्मे फैशन वीक –

दरअसल लैक्मे फैशन वीक के दौरान बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्रियों ने अपनी बेहतरीन खूबसूरती का रैंप पर जलवा बिखेरा तो वहीं कई अभिनेत्रियों ने बेहतर डिजाइनर ड्रेस को पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाएं और उन डिज़ाइनर के द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस को भी लोगों के सामने पेश किया हालांकि इस दौरान उर्वशी रौतेला की एड्रेस काफी चर्चा का विषय बनी थी।
Actress #UrvashiRautela walked the ramp for designer Masumi Mewawalla at the Lakme Fashion Week Winter/Festive 2019 in Mumbai @UrvashiRautela pic.twitter.com/UMkMIlokg0
— inextlive (@inextlive) August 26, 2019
उर्वशी रौतेला के बाद करीना कपूर ने मंच पर अपना जलवा बिखेरा और उनकी ड्रेस ने लोगों का दिल मोह लिया दरअसल करीना कपूर में एक ऐसी डिजाइनर ड्रेस को पहन रखा था जिसको देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है करीना कपूर की ड्रेस का लुक एक बार आप भी जरूर देखिए.. जो उन्होंने लैक्मे फैशन वीक के दौरान पहन रखा था।
Actress #KareenaKapoor walks the ramp for designer label Gauri & Nainika at the Lakme Fashion Week Winter/Festive 2019 #LakmeFashionWeek2019 #LFWWF19 #lfwwf2019 pic.twitter.com/nTMbbBlWCg
— inextlive (@inextlive) August 26, 2019
आपको बता दें कि लक्मे फैशन वीक का इन दिनों बॉलीवुड में आयोजन किया गया है और इस दौरान कई मशहूर डिजाइनर ड्रेस की डिजाइन को भी अभिनेत्रियों के माध्यम से लांच किया गया है जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
लैक्मे फैशन वीक के दौरान गौरी और नैनिका की डिजाइन की हुई ड्रेस से लेकर मौसमी जैसी डिजाइनर के द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस को लैक्मे फैशन वीक के दौरान लॉन्च किया गया इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा का विषय मौसमी के द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस की बात हुई जिसको उर्वशी रौतेला ने पहन रखा था।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

