आमिर खान ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम का समर्थन
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान सामाजिक मुद्दों पर काफी ज्यादा रुचि लेते हैं। वह अक्सर ही सामाजिक मुद्दों की बातों पर चर्चा में रहते हैं। यही कारण है कि सरकार जब भी कोई सामाजिक कार्यक्रम या सामाजिक योजना चलाती है तो उनमें से कुछ मुद्दों पर आमिर खान को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया जाता है।
आमिर खान कुछ साल पहले विवादों में भी रह चुके हैं। मगर अब वह गिने-चुने मुद्दों पर ही अपनी राय रखते हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम सिंगल यूज़ प्लास्टिक का समर्थन किया है। उन्होंने लोगों से इस मुहिम को अपनाने का आह्वान भी किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम है सिंगल यूज प्लास्टिक

दरअसल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 अगस्त को लाल किले की दीवार से भाषण के दौरान कहा था कि लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करना चाहिए। ताकि देश को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्त किया जा सके। आमिर खान ने देश के प्रधानमंत्री जी इसी बात का समर्थन करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके द्वारा बताए गए बातों में अपना योगदान देना चाहिए। ताकि हम अपने देश को साफ और दूसरा रख सकें। आमिर खान ने इस पोस्ट में नरेंद्र मोदी जी को टैग भी किया था और लोगों से अपील भी की।
इस वर्ष है महात्मा गांधी की 150वीं जयंती
जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी। उसके बाद 2 अक्टूबर 2014 से ही देश भर में स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया गया। यह अभियान महात्मा गांधी के उस सपने को ध्यान में रखकर शुरू किया गया था जिसमें उन्होंने देश के साफ और सुथरा होने की बात कही थी। 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जाएगी ऐसे में इस वर्ष भारत में स्वच्छता को लेकर कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं। अगर हम पिछले 5 सालों की बात करें तो स्वच्छता के क्षेत्र में भारत ने काफी प्रगति है।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



