डोनाल्ड ट्रंपBreaking News Featured Article International Affairs 

प्रोटोकॉल तोड़कर ब्रिटेन की महारानी को डोनाल्ड ट्रंप ने छुआ, छिड़ी बहस

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। कभी वह अपने द्वारा ना पसंद किए जाने वाले देश के खिलाफ कुछ ना कुछ बोल कर चर्चा में रहते हैं तो कभी अपने ही देश में कुछ इधर उधर की हरकतें कर चर्चा में बने रहते हैं। अपने ब्रिटेन दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां पहुंचते ही ब्रिटेन के एक मेयर से भिड़ गए थे। अब हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति से जुड़ा एक नया विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ब्रिटेन दौरे पर प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को छू लिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप की जमकर आलोचना की जा रही है।

प्रोटोकॉल तोड़कर ब्रिटेन की महारानी को छुआ

दरअसल ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस में राजकीय भोज के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के सैनिकों की जमकर तारीफ की। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका और ब्रिटेन के बीच अच्छे संबंधों को भी खूब सराहा। उन्होंने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की भी सराहना की। इसी बीच वह अपना हाथ महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पीछे ले गए और उन्हें छू लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर रॉयल प्रोटोकोल तोड़ने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की खूब खिंचाई की जा रही है। हालांकि महारानी इस बात से बिल्कुल बेफिक्र नजर आई मगर यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस तरह की कोई हरकत की हो। इसके पहले भी वह कई महिलाओं को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।

इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले वर्ष महारानी को दिया हुआ अपना तोहफा भी भूल गए। जब उनसे उनके द्वारा दिए गए तोहफे को दिखाकर यह पूछा गया कि क्या वह इसे पहचानते हैं तो उन्होंने नहीं में जवाब दिया। मगर डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने उन्हें इस शर्मनाक परिस्थिति में फंसने से बचा लिया और उस तोहफे के बारे में याद दिलाया।

Summary
प्रोटोकॉल तोड़कर ब्रिटेन की महारानी को डोनाल्ड ट्रंप ने छुआ, छिड़ी बहस
Article Name
प्रोटोकॉल तोड़कर ब्रिटेन की महारानी को डोनाल्ड ट्रंप ने छुआ, छिड़ी बहस
Description
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपने हाथों से छू लिया है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment