तेलंगाना में बीजेपीBreaking News Featured Article politics 

तेलंगाना में बीजेपी कभी भी मजबूत नहीं बन पाएगी : असदुद्दीन ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और भारतीय जनता पार्टी के बीच की कड़वाहट किसी से छुपी नहीं है। यह बात तय है कि दोनों एक दूसरे को कतई पसंद नहीं करते। ए आई एम आई एम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ते जब वह बीजेपी की आलोचना न करें। हाल ही में शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर से बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब तक तेलंगाना में केसीआर की सरकार है तब तक तेलंगाना में बीजेपी कभी भी एक मजबूत पार्टी नहीं बन पाएगी। असदुद्दीन ओवैसी ने यह भी कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी भी केसीआर जैसे नेताओं को टक्कर नहीं दे पाएंगे।

तेलंगाना में बीजेपी कभी नहीं हो पाएगी मजबूत

असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि शांत प्रिय रहने वाले तेलंगाना के लोग सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाली भारतीय जनता पार्टी जैसी पार्टी को कभी भी पसंद नहीं करेंगे। उन्होंने तेलंगाना सरकार की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि तेलंगाना सरकार द्वारा लागू की गई योजनाएं काफ़ी महत्त्वपूर्ण हैं। यह लोगों को काफी फायदा पहुंचा रहे हैं। तेलंगाना सरकार देश में योजनाओं को सही ढंग से लागू करने में नंबर वन है। तेलंगाना सरकार की योजनाओं से अल्पसंख्याक एससी और एसटी को भरपूर फायदा पहुंच रहा है।

अमित शाह पर भी बोला हमला

भारत के गृह मंत्री अमित शाह इस समय भारतीय जनता पार्टी के लिए सदस्यता अभियान चला रहे हैं। इसके लिए वह तेलंगाना भी पहुंचे इस बात पर सवाल पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा कि बीजेपी का सदस्यता अभियान उनका निजी मामला है। मगर यदि वह तेलंगाना में खुद को शक्तिशाली बनाने के लिए आ रहे हैं तो यहां के लोग उन्हें कभी भी शक्तिशाली नहीं बनने देंगे। वह संघ की मानसिकता को कभी भी स्वीकार नहीं कर पाएंगे।

Summary
तेलंगाना में बीजेपी कभी भी मजबूत नहीं बन पाएगी : असदुद्दीन ओवैसी
Article Name
तेलंगाना में बीजेपी कभी भी मजबूत नहीं बन पाएगी : असदुद्दीन ओवैसी
Description
आई एम आई एम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री तेलंगाना में बीजेपी को कभी भी मजबूत पार्टी नहीं बना पाएंगे।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment