पीएम मोदी की फटकार के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बेटे को लेकर दिया यह बयान
मध्यप्रदेश के इंदौर से विधायक आकाश विजयवर्गीय जो कि बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गी के बेटे हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले एक जर्जर मकान गिराने पहुंचे नगर निगम के एक अधिकारी की बैट से पिटाई कर दी थी। जिसके बाद यह मामला काफी चर्चा में था। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आकाश विजयवर्गी के पिता कैलाश विजयवर्गीय अपने बेटे की इस हरकत पर पहले तो चुप थे मगर भाजपा की संसदीय दल की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी की फटकार के बाद अब बंगाल बीजेपी अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने भी अपने बेटे की इस हरकत को लेकर एक बयान दिया है जो कि पहले के बयान से बिल्कुल भिन्न है।
कैलाश विजयवर्गीय ने दिया यह बयान
भाजपा की संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी की फटकार के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सब के मुखिया और पिता समान हैं। भारतीय जनता पार्टी इस देश की सबसे ज्यादा अनुशासित पार्टी है और वह एक परिवार के समान है। यदि परिवार का कोई सदस्य गलती करता है तो परिवार के मुखिया का यह दायित्व होता है कि वह उसे डांटे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डांट में एक अपनापन छुपा है। उनका यह कदम बीजेपी में एक नई ऊर्जा का काम करेगा। अनुशासन सभी के लिए एक समान है।
मध्य प्रदेश भाजपा कर सकती है कार्यवाही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाराजगी सामने आने के बाद अब हम मध्य प्रदेश भाजपा आकाश विजयवर्गीय पर कार्यवाही करने का विचार कर रही है। मंगलवार को बुलाई गई संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि बेटा किसी का भी हो मनमानी करने का हक नहीं दिया जा सकता। यह ना तो देश हित में है और ना ही पार्टी हित में। कानून सबके लिए एक समान है और सभी को कानून का पालन करना होगा।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



