भारतीय जनता पार्टी है नेता ने ओवैसी पर लगाया आतंकियों को फंडिंग करने का आरोप
भारतीय जनता पार्टी और ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच की तीखी बहस आपको अक्सर देखने को मिलती होगी। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी भारतीय जनता पार्टी के कट्टर विरोधी माने जाते हैं। यह लोग अक्सर बीजेपी पर मुसलमान के खिलाफ नफरत पैदा करने का आरोप लगाते रहते हैं। हाल ही में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद ओवैसी ने एक बार फिर से बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि मुसलमान इस देश के किराएदार नहीं बल्कि हिस्सेदार हैं। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता टी राजा सिंह ने उन पर आतंकियों को फंडिंग करने का आरोप लगाया है। साथ उन्होंने यह भी कहा है कि अगले लोकसभा चुनाव में हैदराबाद से ओवैसी का दौर समाप्त हो जाएगा।
आतंकियों को फंडिंग करने का लगाया आरोप
बीजेपी से विधायक टी राजा सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ओवैसी आतंकियों के लिए आर्थिक मदद करते हैं। उनके संसदीय क्षेत्र में अलग-अलग देशों के लगभग 7000 मुसलमान रहते हैं। पुराने हैदराबाद शहर में लोग ओवैसी के खिलाफ हैं क्योंकि उन्होंने यहां पर कोई भी विकास कार्य नहीं किया है। इसके अलावा टी राजा सिंह ने यह भी कहा कि आई एम आई एम का दौर 2024 में समाप्त हो जाएगा। 2024 में बीजेपी जरूर यहां से जीत दर्ज करने में सफल हो जाएगी। इसके पहले केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने भी हैदराबाद को लेकर विवादित बयान दिया था।
किशन रेड्डी ने दिया था यह विवादित बयान
इसके पहले केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने भी विवादित बयान देते हुए कहा था जो भी आतंकी हमले होते हैं उनकी जड़ें किसी ना किसी तरह से हैदराबाद शहर से जुड़ी हुई होती हैं। उन्होंने हैदराबाद को आतंकियों का अड्डा करार दिया था। अपने बयान में भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने किशन रेड्डी के बयान का समर्थन भी किया।एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी इस पर अपनी टिप्पणी करते हुए कहा था कि यह बहुत ही शर्मनाक बयान है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



