गुलाम नबी आजादBreaking News Featured Article News politics 

अनुच्छेद 370 पर बीजेपी का समर्थन करने वालों को गुलाब नबी आजाद की इतिहास पढ़ने वाली दुहाई

कल यानी कि 5 अगस्त को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने राज्य सभा में जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाकर एक नया इतिहास रच दिया। जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन का प्रस्ताव राज्यसभा में 5 अगस्त को ही पास कर दिया गया। इसके पक्ष में 125 वोट पड़े तो वहीं विपक्ष में 61 वोट डाले गए कांग्रेस के नेता गुलाब नबी आजाद जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कल राज्यसभा में भी इस तरह से जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने को लेकर सवाल उठाए थे। हालांकि कांग्रेस पार्टी इस मामले में दो दलों में बंटी नजर आ रही है। कुछ नेता भारतीय जनता पार्टी के इस कदम की सराहना करते हुए नजर आ रहे हैं तो कुछ नेता इसके विरोध में। गुलाम नबी आजाद ने अनुच्छेद 370 पर बीजेपी का समर्थन करने वाले कांग्रेसी नेताओं को इतिहास पढ़ने की दुहाई दी है।

गुलाम नबी आजाद की इतिहास पढ़ने वाली दुहाई

राजसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पास होने के बाद अब लोकसभा में इस विधेयक पर चर्चा जारी है। कांग्रेस की तरफ से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का विरोध करने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने उन कांग्रेसी नेताओं पर निशाना साधा है। जिन्होंने बीजेपी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस बात का समर्थन कर रहे हैं। वह पहले कांग्रेस पार्टी का और जम्मू कश्मीर का इतिहास पढ़ लें। उसके बाद वह कांग्रेस पार्टी में रहें। वहीं कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि देश लोगों से बनता है। शक्ति के इस तरह के गलत इस्तेमाल से राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर पड़ना तय है।

दो टुकड़ों में बंटा जम्मू कश्मीर

केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा कर उसे दो टुकड़ों में बांट दिया गया है। पहला टुकड़ा लद्दाख होगा जो पूर्ण  केंद्र शासित  प्रदेश होगा। दूसरा टुकड़ा जम्मू कश्मीर होगा जो केवल केंद्र शासित प्रदेश होगा। कांग्रेस पार्टी के कुछ अनुच्छेद 370 पर  बीजेपी का समर्थन  कर उनके द्वारा उठाया गया कदम की सराहना कर रहे हैं।

Summary
अनुच्छेद 370 पर बीजेपी का समर्थन करने वालों को गुलाब नबी आजाद की इतिहास पढ़ने वाली दुहाई
Article Name
अनुच्छेद 370 पर बीजेपी का समर्थन करने वालों को गुलाब नबी आजाद की इतिहास पढ़ने वाली दुहाई
Description
गुलाम नबी आजाद ने अनुच्छेद 370 पर बीजेपी का समर्थन करने वाले कांग्रेसी नेताओं को कांग्रेस और जम्मू कश्मीर का इतिहास पढ़ने को कहा।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment