मोहम्मद आमिर के बाद इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने भी ले लिया है टेस्ट क्रिकेट से सन्यास
विश्व कप 2019 में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तानी टीम इस दिनों अपने बहुत बुरे दौर से गुजर रही है। पाकिस्तान के लिए उनके गेंदबाज मोहम्मद आमिर विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। मगर अचानक केवल 27 साल की उम्र में मोहम्मद आमिर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चौंका दिया। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर आमिर के इस फैसले की काफी आलोचना की। मोहम्मद के बाद ऐसा लग रहा है कि क्रिकेट टीम को एक और झटका लगने वाला है। सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक पाकिस्तानी गेंदबाज वहाब रियाज भी सन्यास लेने का मन बना रहे हैं। हालांकि इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है मगर पता चला है कि वहाब रियाज ने पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड को अपने इस फैसले से अवगत करा दिया है।
फोन पर दी यह सोचना
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज वहाब रियाज इस समय कनाडा ने ग्लोबल T20 टूर्नामेंट खेल रहे हैं। ऐसे में वह पाकिस्तान में मौजूद नहीं हैं। इसलिए उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के एहसान मनी को फोन कर यह बताया कि अब से वह टेस्ट क्रिकेट प्रारूप के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। वह इससे सन्यास ले रहे हैं। जिसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कनाडा से वापस लौटने के बाद वह भी आज मीडिया से बात करके अपने संन्यास की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।
ऐसा रहा है टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन
पाकिस्तानी गेंदबाज वहाब रियाज टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा रुचि नहीं लेते यह बात किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने अब तक पाकिस्तान की तरफ से 27 टेस्ट मैचों की 49 पारियों में 3.42 की इकोनामी से 83 विकेट लिए हैं। दरअसल पिछले हफ्ते ही मोहम्मद आमिर ने भी 27 वर्ष की उम्र में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जिसके बाद मोहम्मद आमिर की आलोचना पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों ने की थी।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



