कांग्रेस विधायक अदिति सिंहBreaking News Featured Article News politics 

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने जम्मू कश्मीर पर केंद्र सरकार का किया समर्थन

5 अगस्त को केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर पर उठाए गए ऐतिहासिक कदम के बाद अब देशभर में जनता का सरकार को भरपूर समर्थन मिल रहा है। पूरे देश में खुशी की लहर है क्योंकि पिछले कुछ सालों से लगातार यह मांग उठ रही थी कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया जाए। गृह मंत्री अमित शाह ने जनता की इस मांग को 5 अगस्त को पूरा कर दिखाया। राष्ट्रपति की अनुमति के बाद अब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त कर दिया गया है और जम्मू कश्मीर के लद्दाख और जम्मू कश्मीर के नाम से दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार की इस मामले पर प्रशंसा की है। वहीं रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने इस मामले पर केंद्र सरकार का समर्थन किया है।

कांग्रेसी विधायक ने किया केंद्र सरकार का समर्थन

रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने केंद्र सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि भले ही में कांग्रेस पार्टी से विधायक हूं। मगर मैं व्यक्तिगत तौर पर अपनी क्षमता के हिसाब से केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करती हूं। उन्होंने कहा कि इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। बल्कि ऐसे मौके पर पूरे देश को एक हो जाना चाहिए। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी की राय इस मामले पर कुछ अलग ही है। कल राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने इस पर अपना विरोध जताया था।

गुलाम नबी आजाद ने दी इतिहास पढ़ने की सलाह

जो भी कांग्रेस के नेता इस मामले पर केंद्र सरकार को अपना समर्थन दे रहे हैं, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद उनसे काफी नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने उन कांग्रेसी नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि जो लोग इस पर अपना समर्थन दे रहे हैं वह एक बार कांग्रेस पार्टी और जम्मू कश्मीर का इतिहास पढ़ लें। उसके बाद वह कांग्रेस पार्टी में रहें।

Summary
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने जम्मू कश्मीर पर केंद्र सरकार का किया समर्थन
Article Name
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने जम्मू कश्मीर पर केंद्र सरकार का किया समर्थन
Description
रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर उसका पूरी तरह से समर्थन किया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment