कविता शायरी 

हम याद तो आये होंगे

आँखों में आँसु आये होंगे,
फिर भी ये लब मुस्कुराए होंगे।
हम याद तो ज़रूर आये होंगे!

जिक्र जो हो महफ़िल में हमारा,
आप थोड़ा कतराए तो होंगें।
हम याद तो ज़रूर आये होंगें!

गुज़रे होंगे जब गली से हमारी,
ये कदम थोड़े लड़खड़ाए तो होंगें।
हम याद तो ज़रूर आये होंगे!

जब सोते होगे सुकून की नींद,
ख्यालों में हम गुन-गुनाये तो होंगें।
हम याद तो ज़रूर आये होंगे!

इस खामोशी में तुमने,
कुछ अल्फ़ाज़ दबाये तो होंगे।
हम याद तो ज़रूर आये होंगे!

हमारे दिये हुए गुलाब,
किताबों के बीच पाये तो होंगे।
हुम् याद तो ज़रूर आये होंगे!

Related posts

One Thought to “हम याद तो आये होंगे”

  1. Jivnesh tyagi

    ????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

Leave a Comment