त्राल में 2 आतंकी ढेर, एक हिजबुल का टॉप कमांडर तो दूसरा PAK नागरिक
जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए. वहीं इस दौरान एक पुलिसकर्मी मंजूर अहमद शहीद हो गए, जबकि सेना के दो जवान तथा एक सीआरपीएफ कॉन्सटेबल घायल भी हुए हैं. इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान शीर्ष हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर आकिब मौलवी और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ओसामा के रूप में हुई है.
हालांकि एनकाउंटर खत्म होने के बाद रविवार दोपहर को एक बार फिर से फायरिंग शुरू होने की खबर आ गई. इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. ये फायरिंग उस समय हुई, जब सुरक्षा बल उस ढाह गए घर में छानबीन कर रहे थे, जिसमें शनिवार शाम से आतंकवादी के होने की खबर थी.

