आतंकी News 

आतंकवाद को लेकर नही बदला पाकिस्तान अभी भी हाफ़िज़ सईद के साथ नरम व्यवहार

पाकिस्तान का झूठ एक बार फिर से पकड़ा गया है । पाकिस्तान अभी भी आतंक और आतंकवादियों को पनाह देने और उनके प्रति नरम व्यवहार रखने के लिए बेनकाब हुआ है । मुंबई आतंकी का मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संगठन फलाह -ए- इंसानियत और जमात-उद-दावा फाउंडेशन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा हो चुकी है  लेकिन पाकिस्तान में अभी भी उन पर किसी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं लगी । दोनों के दोनों आतंकी संगठन अभी भी केवल और केवल सूची में रखें गए है । पाकिस्तानी वेबसाइट से खुली पोल…

Read More
Breaking News 

बंगाल, असम व त्रिपुरा में शरण ले रहे आतंकी

बांग्लादेश सरकार की एक रिपोर्ट पश्चिम बंगाल सरकार और भारत सरकार की चिंता ब़़ढा दी है। बांग्लादेश सरकार द्वारा भारतीय गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि बंगाल, असम और त्रिपुरा में आतंकी नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। बांग्लादेश में सक्रिय कई आतंकी संगठनों को इन राज्यों में पनाह मिल रही है। बांग्लादेश और भारत की सीमा के आर-पार जाना आसान है। आतंकी इसी का फायदा उठाकर बंगाल में घुसपैठ कर रहे हैं। बंगाल की करीब 2200 किलोमीटर की सीमा बांग्लादेश से लगी है। हरकत-उल-जिहादी…

Read More
Breaking News 

MP ट्रेन धमाके में शामिल थे 20 आतंकी

मध्य प्रदेश में भोपाल- उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए बम धमाके और उसके बाद यूपी में हुए मुठभेड़ में मारे गए गए आतंकी के तार आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इनमें से तीन आतंकी लखनऊ से ट्रेन के जरिये भोपाल पहुंचे थे और फिर वहां से उज्जैन को जा रही ट्रेन में सवार हुए. गृह मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक इस पूरे मॉड्यूल में 18-20 लोग शामिल हैं. अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. इस माड्यूल में उत्तर और दक्षिण भारत के युवा शामिल हैं, जो…

Read More
Breaking News 

लखनऊ में 11 घंटे चले एनकाउंटर में आतंकी सैफुल्ला ढेर

यूपी की राजधानी लखनऊ में ATS का ऑपरेशन खत्म हो गया है. 11 घंटे तक चले ऑपरेशन में एटीएस ने ISIS आतंकी सैफुल्ला को मार गिराया. मध्य प्रदेश में मंगलवार को हुए ट्रेन बम धमाके की जांच के दौरान इस आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ था. उसके बाद लखनऊ में एटीएस ने इस आतंकी के अड्डे पर धावा बोला और 11 घंटे तक चले मुठभेड़ में उसे मार गिराया. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी ने इसकी पुष्टि की. यूपी पुलिस के मुताबिक आतंकी को जिंदा पकड़ने की हरमुमकिन कोशिश…

Read More
Breaking News 

त्राल में 2 आतंकी ढेर, एक हिजबुल का टॉप कमांडर तो दूसरा PAK नागरिक

जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए. वहीं इस दौरान एक पुलिसकर्मी मंजूर अहमद शहीद हो गए, जबकि सेना के दो जवान तथा एक सीआरपीएफ कॉन्सटेबल घायल भी हुए हैं. इस मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान शीर्ष हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर आकिब मौलवी और  जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ओसामा के रूप में हुई है.  हालांकि एनकाउंटर खत्म होने के बाद रविवार दोपहर को एक बार फिर से फायरिंग शुरू होने की खबर आ गई. इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी…

Read More
Breaking News 

कश्मीर में लश्कर आतंकी गिरफ्तार, 20 दिन पहले बना था आतंकी

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस ने शुक्रवार को लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हथियार व गोलीबारूद बरामद हुए है। आतंकी की पहचान मंजूर अहमद गनई के रूप में हुई है। गौरतलब है कि जिले के नवपोरा लासीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस व सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों को लोगों के विरोध प्रदर्शनों का भी सामना करना पड़ा। उग्र भीड़ को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों को हवाई फाय¨रग का भी…

Read More