भारत ने अटारी बॉर्डर पर लहराया सबसे ऊंचा तिरंगा, PAK ने लगाया जासूसी का आरोप
पाकिस्तान से महज कुछ ही दूरी पर स्थित भारत-पाक अटारी बॉर्डर पर रविवार को 360 फुट ऊंचे फ्लैगमास्ट का उद्घाटन किया गया. इसे देश का सबसे ऊंचा फ्लैगमास्ट कहा जा रहा है.
ये तिरंगा 120 लंबा और 80 फुट चौड़ा है. इसके निर्माण पर 3.50 करोड़ रुपये का खर्च आया है. यह पंजाब सरकार के अमृतसर सुधार न्यास प्राधिकरण की परियोजना थी. पंजाब के मंत्री अनिल जोशी ने इस सबसे ऊंचे फ्लैगमास्ट पर देश का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया. इससे पहले झारखंड के रांची में सबसे लंबा 293 फुट ऊंचा तिरंगा लहराया गया था.

