Breaking News 

इस साल के अंत तक नौसेना में शामिल हो सकती है स्कॉर्पियन पनडुब्बी

भारतीय नौसेना ने डाटा लीक प्रकरण को पीछे छोड़ते हुए फ्रांस द्वारा बनाई गयी स्कॉर्पियन पनडुब्बियों को अपने बेड़े में शामिल करने के लिए आखिरकार एक समयसीमा तय कर ली है और पहली दो पनडुब्बियों के इस वर्ष नौसेना में शामिल होने की संभावना है. नौसेना के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि पहली अत्याधुनिक पनडुब्बी कलवारी को इस वर्ष के मध्य में शामिल करने की तैयारी है. इससे मिसाइलों और हथियार प्रणाली से लैस करने की प्रक्रिया पूरी होने वाली है.

फ्रांस की तकनीक के साथ इन पनडुब्बियों का करीब 3.5 बिलियन डॉलर की कीमत से मझगांव डॉक लिमिटेड में निर्माण किया जा रहा है. योजना के अनुसार दूसरी पनडुब्बी खांदेरी को इस साल के अंत तक नौसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा और इसके बाद नौ महीने के अंतराल पर बाकी की पनडुब्बियों को शामिल किया जाएगा.

Related posts

Leave a Comment