आम आदमी पार्टीBreaking News Featured Article politics 

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी आम आदमी पार्टी

अरविंद केजरीवाल की आप पार्टी फिलहाल दिल्ली में ही अपनी राजनीतिक पार्टी को मजबूत कर पाई है। लोकसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने अन्य राज्यों में भी अपने पैर पसारने के प्रयास तो किए मगर लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बुरी तरह से हार का मुंह देखना पड़ा। जिसके बाद भी अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी के अन्य नेताओं ने अपनी पार्टी को अन्य राज्यों में मजबूत करने के प्रयास को नहीं छोड़ा है। हाल ही में आप पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यह घोषणा की है कि आप पार्टी सितंबर में होने वाले उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनावों और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए एक राज्य स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा।

आप नेता संजय सिंह ने कही यह बात

आप नेता संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में होने वाले जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख के चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मैं उत्तर प्रदेश सरकार के उस कदम की सराहना करता हूं। जिसमें अब जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव सीधे जनता के बीच कराने का निर्णय किया गया है। इससे करोड़ों रुपए की खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। उन्होंने कहा कि आप पार्टी इस बार के जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। सितंबर से पार्टी के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ 2 महीने तक गांवों में जनसंपर्क भी किया जाएगा।

मॉब लिंचिंग को लेकर कहीं यह बात

आप नेता संजय सिंह ने मॉब लिंचिंग को लेकर भी कहा कि मॉब लिंचिंग पूरे समाज के लिए एक कलंक है। इस तरह की घटनाएं करने वालों को संरक्षण प्राप्त होता है। इसलिए इस तरह की घटनाएं रोज होती रहती हैं। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपना पहला चुनाव 2014 में लड़ा था। उसके बाद उसने उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में अपनी दावेदारी की। जिसके बाद उसके पश्चात पार्षद और दो चेयरमैन जीत कर आए थे।

Summary
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी आम आदमी पार्टी
Article Name
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी आम आदमी पार्टी
Description
लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि वह उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारेगी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment