हारने के बाद अरविंद केजरीवाल ने बंया किया ये दर्द
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का जब गठन किया था तो उनका उद्देश्य था कि धीरे-धीरे वे अपनी पार्टी का प्रसार इतना करेंगे कि शायद अन्य राजनीतिक पार्टियों की तरह उनकी भी पार्टी सभी राज्यों में अपनी एक अलग पहचान बना सके। हालांकि उनका यह सपना काफी अच्छा था और इसकी तारीफ भी की जा रही थी लेकिन यह सपना लोकसभा चुनाव 2019 के बाद पूरी तरीके से चकनाचूर हो गया क्योंकि आम आदमी पार्टी ने अपने घर को ही नहीं बचा पाया। जी हां आप आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली को बुरी तरीके से गंवा दिया है और हारने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपना दर्द बयां किया है।
क्या कहा अरविंद केजरीवाल ने –
दिल्ली में हमने बहुत अच्छे उम्मीदवार खड़े किए, बहुत अच्छा प्रचार किया और सभी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की। जनता का जनादेश सर माथे पर। दिल्ली की जनता के लिए काम करते रहेंगे।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 23, 2019
हारने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपना दर्द बयां किया है। जी हां दरअसल हमेशा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव 2019 में आम आदमी पार्टी ने बहुत बुरा प्रदर्शन किया और यही वजह रही कि उसे परिणाम भी बुरे मिले जिसके बाद केजरीवाल ने आहत होकर एक ट्वीट किया और उन्होंने बेहतरीन तरीके से लोकसभा चुनाव में प्रतिभाग करने की बात कही लेकिन उन्होंने इस बात का भी अफसोस जताया कि सही प्रत्याशी उतारने के बाद भी उन्हें अप्रत्याशित हार मिली।
हारने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपना दर्द बयां किया और इस दौरान उन्होंने अपने ट्विटर के ऑफिशियल अकाउंट के जरिए एक ट्वीट करते हुए लिखा कि –
“दिल्ली में हमने बहुत अच्छे उम्मीदवार खड़े किए। बहुत अच्छा प्रचार किया और सभी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की। जनता का जनादेश सर माथे पर। दिल्ली की जनता के लिए काम करते रहेंगे।”
इस ट्वीट के बाद अरविंद केजरीवाल को कई भाजपा समर्थकों के द्वारा तंज कसा जाने लगा कि आप तो 2019 में प्रधानमंत्री बनने वाले थे और अब आप ऐसा ट्वीट करके अफसोस जता रहे हैं। अगर हम दिल्ली में आप आदमी पार्टी की हार के बारे में बात करें तो इसका असर दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को भुगतना पड़ सकता है और यही हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं जब आम आदमी पार्टी को दिल्ली से भी हाथ धोना पड़ेगा। फिलहाल हारने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपना दर्द बयां किया है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

