बीजेपी नेता साध्वी प्राचीBreaking News Featured Article politics 

बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने मेरठ से हिंदू परिवारों के पलायन का किया दावा

कुछ साल पहले जब उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार थी। उस समय जब कैराना से हिंदू परिवारों के पलायन की घटना सामने आई थी तो भारतीय जनता पार्टी के खेमे में काफी खलबली मच गई थी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस मुद्दे को काफी जोर-शोर से उठाया गया था। अब जब उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने यह दावा किया है कि यहां से भी हिंदुओं का पलायन हो गया है। उनका दावा है कि मेरठ के प्रहलाद नगर में 4000 हिंदू परिवार रहते थे। मगर अब उनमें से केवल 400 हिंदू परिवार ही बचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यहां के अफसरों द्वारा झूठी रिपोर्ट दी गई है।

बीजेपी नेता ने किया पलायन का दावा

अचानक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ के प्रहलाद नगर कॉलोनी में पहुंची। भारतीय जनता पार्टी की नेता साध्वी प्राची ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यहां से यानी कि मेरठ जैसी क्रांतिकारी भूमि से हिंदू परिवारों का पलायन एक बहुत ही दुखद बात है। यहां पर हिंदू परिवारों की महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। ऐसे में उनको सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। उनकी सुरक्षा के लिए प्रहलाद नगर कॉलोनी के चारों तरफ गेट बनने चाहिए। उन्होंने इस बात की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के सामने मजबूती से उठाएगी।

अचानक साध्वी प्राची के मेरठ के प्रहलाद नगर कॉलोनी में पहुंचने पर वहां के प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रशासन उनके साथ पहुंचा। जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इस घटना की जानकारी दी। साथ में उन्होंने वहां के पीड़ित परिवारों से भी बातचीत की और यह जानने का प्रयास किया कि आखिर ऐसी घटना क्यों हो रही है? कुछ वर्षों पहले जब सपा सरकार में कैराना से हिंदू परिवारों के प्लान की घटना सामने आई थी तब बीजेपी ने समाजवादी पार्टी को खूब निशाने पर लिया था।

Summary
बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने मेरठ से हिंदू परिवारों के पलायन का किया दावा
Article Name
बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने मेरठ से हिंदू परिवारों के पलायन का किया दावा
Description
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की प्रहलाद नगर कॉलोनी में पहुंची बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने यह दावा किया है कि यहां पर से हिंदू परिवारों का पलायन हुआ है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment