मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी, इन जिलों में पड़ेगा कोहरा, पढ़ियेEnvironment Knowledge News Trending 

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी, इन जिलों में पड़ेगा कोहरा, पढ़िये

उत्तर प्रदेश और इसके आस-पास के क्षेत्रों में आगामी दो दिनों (28 से 29 नवंबर) में घने कोहरे का प्रकोप रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग, लखनऊ केंद्र द्वारा जारी की गई चेतावनी के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में घने कोहरे का असर देखा जा सकता है, खासकर देर रात और सुबह के समय।

राजधानी में रहेगा सामान्य कोहरा

जानकारी के अनुसार राजधानी लखनऊ और आस-पास के क्षेत्रों में भी हल्के से मध्यम कोहरे का असर रहेगा, जिसके बाद मौसम साफ हो सकता है। अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। बता दें की अगले कुछ दिन पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कोहरे की स्थिति के कारण दृश्यता कम हो सकती है, जो यातायात पर प्रभाव डाल सकता है। मौसम विभाग ने देर रात और सुबह के समय वाहन चलाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

इन जिलों में पड़ेगा कोहरा

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर,

महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती,

बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या,

अंबेडकरनगर, और लखनऊ समेत कई जिलों में घने कोहरे के आसार हैं।

Related posts

Leave a Comment