क्या आपको ये पता है कि पेट्रोल पंप पर ये सुविधाएं मिलती है फ्रीInteresting Knowledge News 

क्या आपको ये पता है कि पेट्रोल पंप पर ये सुविधाएं मिलती है फ्री, जानियें इसके बारे में

पेट्रोल-डीजल डलवाने के लिए आप भी पेट्रोल पंप कई बार गए होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि यहां पर पेट्रोल, डीजल के अलावा भी कई ऐसी सुविधाएं हैं जो फ्री में मिलती हैं, ज्यादातर लोगों को इनके बारे में नहीं पता होता।

हवा

पेट्रोल पंप पर आप अपनी गाड़ियों में हवा भरवा सकते हैं इसके लिए आपको कोई पैसा नहीं देना होगा यह एकदम फ्री है पेट्रोल पंप पर इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक हवा भरने वाली मशीने लगी होती हैं, जिसके लिए एक कर्मचारी होता है।

पानी

पेट्रोल पंप पर पानी पीने के लिए फ्री इंतजाम किया जाता है इसके लिए पेट्रोल पंप पर आरओ या वाटर कूलर लगाए जाते हैं।

वॉशरूम की सुविधा

पंप पर वॉशरूम की सुविधा भी आम लोगों के लिए एकदम फ्री होती है कोई भी इसका इस्तेमाल कर सकता है इसके लिए कोई पैसा नहीं देना होता है।

फ्री कॉल

इमरजेंसी में आप पेट्रोल पंस से फ्री कॉल कर सकते हैं. यह सुविधा पेट्रोल पंप मालिकों को देनी दोती है।

फर्स्ट एड बॉक्स

इसके अलावा पेट्रोल पंप पर फर्स्ट एड बॉक्स भी रखना जरूरी होता है जिसमें जरूरी दवाइयां और मरहम-पट्टी होती है यह एक्सपायरी नहीं होनी चाहिए।

फायर सेफ्टी डिवाइस

पेट्रोल पंप पर अगर फ्यूल डलवाते समय वाहन में आग लग जाती है तो आप यहां फायर सेफ्टी डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं इसका आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा।

बिल

गाड़ी में पेट्रोल और डीजल डलवाने के लिए आपको बिल देने से मना नहीं किया जा सकता है बिल से फायदा होता है कि अगर कोई गड़बड़ी हुई तो उसको सुधारा जा सके।

 

Related posts

Leave a Comment